8 बच्चों की मां ने दामाद से की शादी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

8 बच्चों की मां ने दामाद से की शादी


बिहार के समस्तीपुर जिले में रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए 8 बच्चों की मां ने अपने ही दामाद से शादी रचा ली। हालांकि, बाद में बदनामी की वजह से उसने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। अशोक कुमार यादव की शादी दो साल पहले बेगूसराय के छौराही थाने में डुमरी गांव की रहने वाली गंगो देवी की बड़ी बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद गंगो देवी अपनी बेटी और दामाद के साथ खगड़िया के होटेल में काम करने लगी। तीनों एक ही साथ हसनपुर थाने के मल्हीपुर गांव में एक छोटे से कमरे में रहने लगे। इसी दौरान सास और दामाद में प्यार हो गया और दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद मां ने अपनी बेटी को घर से निकाल दिया।

गांव के लोगों को पूरे मामले की जानकारी मिली, तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में भी दोनों ने अलग होने से इनकार करते हुए एक साथ जीने-मरने की बातें कीं। इसके बावजूद पंचायत सामाजिक मान्यताओं का हवाला देते हुए दोनों पर अलग होने का दबाव बनाती रही। जब दोनों नहीं माने, तो महिला के बड़े बेटे को बुलाने का फैसला किया गया। इसकी खबर मिलने महिला ने जहर खा लिया। बेहोशी की हालत में महिला को ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: