नरकटियागंज (बिहार) की खबर (14 फ़रवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (14 फ़रवरी )


आरटीपीएस काउन्टर पर हंगामा

स्थानीय अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउन्टर पर छात्रवृति के लिए आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए छात्रो ने प्रदर्शन किया। छात्रो का कहना है कि समय पर उन्हे प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। हमारी छात्रवृति नहीं मिल रही है, जिससे प्रशासन को क्या फायदा हो रहा है। इस बाबत अंचलाधिकारी ने बताया कि हंगामा के लिए छात्रों को और प्रधान शिक्षक से मोबाईल पर खबर कर दी गयी है कि छात्रवृति पाने वाले छात्रों की सूची अंचल कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए ताकि किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी नहीं हो। आरटीपीएस काउन्टर पर नेटवर्क की परेशानी व तकनीकि खराबी के कारण बहुत से डाटा अनुपलब्ध हो गये है। उन्हें रिकवर कराया जा रहा है, इसी वजह से कुछ परेशानी लोगो का उठानी पड़ी है। लेकिन विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हांे इसका पूरा ख्याल रखते हुए प्रधान शिक्षकों को बतया जा चुका है कि वे वैसे छात्र-छात्राओं की सूची हमें उपलब्ध करा दें। अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउन्टर पर प्रदर्शन करने वालों में अर्जून कुमार, ओम प्रकाश, सुजीत कुमार, रत्नेश कुमार, महम्मद नुरैन, महम्मद इमरान, धर्मराज बरवा बरौली, कुन्दन कुमार, ममता कुमारी, कमरूल होदा, मुनिरका मुखिया, भुलाई पंडित, महम्मद शफीउल्लाह, सरर्फूद्दीन शेख समेत अन्य देखे गये।

आम आदमी पाटी की कार्यकारिणी गठित

स्थानीय पोखरा चैक स्थित राम जानकी मंदिर के पास आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड प्रभारी व जिला कोषाध्यक्ष सचिन विश्वास ने की। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि आज भ्रष्टाचार के मामले कई वर्षाें तक चलते रहते है। इसी दौरान आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे नेता चुनाव जीतकर सदन तक पहुंच जाते है। ऐसा भी देखा गया है कि भ्रष्टाचारी कथित नेतागण मौत के आगोश में समा जाते है और मामला जीवित रहता है। आम आदमी पार्टी की बैठक में संयोजक अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उनकी सम्पत्ति को जब्त कर सरकारी कोषागार में जमा करा दी जाएगी। नरकटियागंज प्रखण्ड कार्यकारिणी की गठन की गयी, जिसमें राजन प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार, कुणाल कुमार, प्रकाश कुमार, अभय कुमार, अभय कुशवाहा, दिग्विजय राय, विकास कुमार मिश्र उपस्थित रहे। 



(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: