पाकिस्तान ने मिसाइल हत्फ-9 का परीक्षण किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

पाकिस्तान ने मिसाइल हत्फ-9 का परीक्षण किया.


पाकिस्तान ने सोमवार को छोटी दूरी की जमीन से जमीन तक मार करने वाली मिसाइल हत्फ-9 (एनएआरआर) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन के मुताबिक,  स्टेट ऑफ आर्ट मल्टी ट्यूब लांचर से दो मिसाइल के परीक्षण सफल रहे। 60 किमी. रेंज की यह मिसाइल परमाणु हथियार को बिना लक्ष्य भटके सही निशाने पर ले जाने में सक्षम हैं। किसी भी खतरे से निपटने के लिए एक साथ चार मिसाइल छोड़ी जा सकती हैं। एनएआरआर को मुख्यत: दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणाली को बर्बाद करने के लिए बनाया गया है। 

हालांकि यह टेस्ट कब किया गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हत्फ-9 का पहला परीक्षण अप्रैल 2011 में किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि कम दूरी की परमाणु क्षमता से लैस इस मिसाइल द्वारा पाकिस्तान, भारत के कोल्ड स्टार्ट मिलिट्री सिस्टम को भयभीत करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: