अहमदाबाद के जेल मे कैदियों ने खोदी सुरंग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

अहमदाबाद के जेल मे कैदियों ने खोदी सुरंग.


लगता है अफजल गुरु और कसाब को हुई फांसी ने कई अन्य गुनहगारों के बीच खलबली मचा दी है। अहमदाबाद की साबरमती जेल में 18 फीट लंबी सुरंग मिली है। जेल के 'छोटा चक्कर' के बैरक नम्बर 4 से यह सुरंग खोदी गई थी। हैरत की बात यह है कि यह सुरंग खोदने वाले आरोपियों ने गार्डनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ी से ही यह सुरंग इतनी खोद डाली थी।

साबरमती जेल अहमदाबाद की सेंट्रल जेल है। सुंरग खोदने का मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि अक्षरधाम और अहमदाबाद विस्‍फोट के आरोपी इसी जेल में बंद हैं। खास बात यह है कि 'छोटा चक्कर' बैरक में ही अहमदाबाद ब्लास्ट और अक्षरधाम हमले के 14 आरोपी बंद हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह सुरंग पिछले 5 से 6 महीनों के बीच खोदी गई है। जेल से भागने के इरादे से कैदियों ने यह सुरंग आधी से ज्यादा खोद डाली थी और वह अपने मकसद तक पहुंचने के काफी करीब थे। लेकिन सही समय पर इसका पता चल जाने से एक बड़ी मुसीबत टल गई।

जेल में सुरंग मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ की बुरैल जेल से 2004 में बब्बर खालसा आतंकवादी संगठन के 4 आतंकी सुरंग से भाग निकले थे। जगतार सिंह हवारा, जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भौरा और इनका एक साथी देवी सिंह सुरंग का इस्तेमाल कर भाग गए थे। उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में 2007 में 40 फुट लम्बी सुरंग मिली थी। किसी अनहोनी से पहले जेल प्रशासन ने इसे देख लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: