राजू श्रीवास्तव होंगे कानपुर से सपा प्रत्याशी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

राजू श्रीवास्तव होंगे कानपुर से सपा प्रत्याशी.


समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी की तरफ से इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए 64 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा चुका है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महाचिव एवं प्रवक्ता राम गोपाल यादव ने बुधवार शाम एक प्रेस नोट जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। प्रेस नोट के मुताबिक मशहूर हास्य कलाकार राजू  श्रीवास्तव कानपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा बाल कुमार पटेल मिर्जापुर से और राधेमोहन सिंह गाजीपुर से समाजवादी के प्रत्याशी होंगे।

राजू श्रीवास्तव की कानपुर में चुनावी टक्कर केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल से होनी लगभग पक्की है। फिलहाल जायसवाल कानपुर से सांसद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: