महाकुंभ मेले में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी आम चुनाव में भारतीय प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने की वकालत करने पर भारत साधु समाज ने सोमवार को आपत्ति जाहिर की है। भारत साधु समाज के महासचिव स्वामी हरिनारायणानंद ने महाकुंभ से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा कि विहिप नेता अशोक सिंघल ने पिछले सप्ताह इलाहाबाद में जो बयान दिया था, वह 'घोर आपत्तिजनक' है।
हरिनारायणानंद ने कहा, "यह धार्मिक स्थलों की शुचिता एवं पवित्रता के खिलाफ है।" वह सिंघल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी की लोकप्रियता देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जैसी है और वह 'हिन्दू हृदय सम्राट' हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें