दिल्ली मेट्रो स्टेशन से गायब हुई युवती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

दिल्ली मेट्रो स्टेशन से गायब हुई युवती

पुरानी दिल्ली के भीड़ भरे चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से एक 24 वर्षीय नवविवाहित युवती गायब हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना केंद्रीय दिल्ली स्थित चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर रविवार की शाम को घटित हुई। महिला अपने पति के साथ थी तथा अपना मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराने गई थी।

जब महिला वापस नहीं लौटी तो उसके पति ने इसकी जानकारी मेट्रो कर्मचारियों को दी। महिला के मोबाइल पर कॉल करने पर कोई उत्तर नहीं मिल रहा है। अधिकारी ने बताया, "वह दोनों कश्मीरी गेट बस अड्डे से हरियाणा के अंबाला के लिए बस पकड़ने जा रहे थे।"

अधिकारी ने आगे बताया कि इस घटना के संबंध में कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस थाने में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस महिला का सुराग पाने के लिए मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: