त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी.


त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए यहां गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया जारी है. पूरे राज्य में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर महिलाएं एवं पुरुष कतारबद्ध होकर इंतजार कर रहे थे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष जिंदल ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी. राज्य में कुल 23,55,446 मतदाता है, जिनमें से आधी संख्या महिलाओं की है. चुनाव में 15 महिलाओं सहित 249 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। इनमें कई स्वतंत्र उम्मीदवार हैं.

निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "अलगाववादी समूहों द्वारा व्यवधान पहुंचाए जाने की अटकलों और हिंसा की आशंका को देखते हुए अर्धसैनिक बल के रिकॉर्ड 40,000 जवानों व अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है जबकि दो हवाई निगरानी दल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में मतदान पर नजर रखेंगे." उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग ने सम्भावित गड़बड़ियों व अन्य अनियमितताओं की आशंका के चलते राज्य के सभी 3,041 मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से मोडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें लगाई हैं."

यह मतदान मुख्यमंत्री माणिक सरकार, उनके 11 कैबिनेट साथियों, पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर रंजन बर्मन, उनके बेटे व राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष सुदीप रॉय बर्मन, विपक्ष के नेता रतन लाल नाथ, इंडीजीनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) के अध्यक्ष व पूर्व अलगाववादी बिजॉय कुमार हरंगखावल सहित अन्य उम्मीदवारों का भविष्य तय करेगा.  

कोई टिप्पणी नहीं: