छत्तीसगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

छत्तीसगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म


छत्तसीगढ़ के कबीरधाम जिले में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद युवती को रास्ते पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कबीरधाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के जंगल में 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद मारपीट कर रास्ते में फेंकने के आरोप में पुलिस ने अमरकंटक क्षेत्र के बांधा गांव निवासी दो आरोपी दुर्गेश और गोलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

अग्रवाल ने कहा कि युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मध्यप्रदेश के अमरकंटक क्षेत्र में स्थित बांधा गांव निवासी दुर्गेश और गोलू ने दो दिनों पहले युवती का अपहरण कर लिया था और उसे कबीरधाम जिले स्थित बाहपानी के जंगल में ले आए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाया और तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने युवती से मारपीट की और उसे जंगल के करीब रास्ते में फेंक कर भाग गए।

सोमवार को जब गांव के लोगों ने युवती को देखा तब इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को जानकारी दी। वहीं युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अमकंटक पुलिस को भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: