बागी टेनिस खिलाड़ियों ने बनाया संगठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

बागी टेनिस खिलाड़ियों ने बनाया संगठन


अपनी आवाज को टेनिस प्रशासकों तक पहुंचाने के लिए भारत के बागी टेनिस खिलाड़ियों ने 'भारतीय टेनिस खिलाड़ी संघ' (आईटीपीए) नाम से एक संगठन की स्थापना की है। पूर्व डेविस कप कप्तान जयदीप मुखर्जी को इसका कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुखर्जी के अलावा इस संगठन के संस्थापक सदस्यों में महेश भूपति, इनरिको पिपर्नो, मनीषा मल्होत्रा, प्रह्लाद श्रीनाथ, सोमदेव देवबर्मन, रोहन बोपन्ना, आदित्य सचदेव, मुस्तफा गौस और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के उपाध्यक्ष कार्ती चिदम्बरम शामिल हैं।

ओलम्पिक में भारत के लिए एकमात्र पदक जीतने वाले टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने हालांकि खुद को इस संगठन से फिलहाल दूर रखा है। आईटीपीए ने कहा है कि सभी खिलाड़ियों के लिए उसकी सदस्यता खुली हुई है। इसके साथ सभी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जुड़ सकते हैं। यह संगठन खिलाड़ियों के सम्पूर्ण विकास के लिए काम करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: