देश के कानून ने अपना काम किया है:देवबंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

देश के कानून ने अपना काम किया है:देवबंद


संसद पर हमले में दोषी अफजल गुरु को फांसी देने पर दारुल उलूम देवबंद ने कहा है कि इस फैसले को मजहबी और सियासी चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। देश के कानून ने अपना काम किया है और इस पर कोई दूसरा नजरिया रखना सही नहीं है।


दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी इन दिनों देश से बाहर हैं। संस्था के जनसंपर्क अधिकारी अशरफ उस्मानी ने मोहतमिम कासमी की ओर से शनिवार को बयान जारी किया। इसमें कहा है कि आतंक को किसी मजहबी चश्मे से नहीं देखना चाहिए। भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और अफजल गुरु को फांसी उसके जुर्म के हिसाब से कानून ने दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री ने हाल ही में जिन दहशतगर्दो की ओर देश का ध्यान दिलाया था, उन्हें भी जल्द कानूनी दायरे में लाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: