अफजल के परिवार कर सकते हैं कब्र पर दुआ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

अफजल के परिवार कर सकते हैं कब्र पर दुआ


केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार संसद पर हमला मामले में फांसी भुगतने वाले अफजल गुरु की तिहाड़ जेल में स्थित कब्र पर उसके परिवार को दुआ करने की इजाजत दे सकती है। गृह सचिव ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यदि अफजल के निकटवती पारिवारिक सदस्य यहां आकर तिहाड़ जेल में उसकी कब्र पर दुआ करते हैं तो हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं है।"

तिहाड़ जेल के अधिकारी शीघ्र ही अफजल गुरु के परिवार की संभावित यात्रा की तारीख पर औपचारिक फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि जेल में अफजल गुरु का जो भी सामान पड़ा है वह उसके परिवार के लोगों को सुपुर्द किया जाएगा। सिंह ने कहा, "अफजल के सभी सामान उसके परिवार को सौंपे जाएंगे।"

अफजल गुरु के परिवार के सदस्यों ने उसकी कब्र पर दुआ करने की इच्छा जाहिर की और उसका सामान सौंपे जाने की मांग की थी। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा था कि सरकार ऐसे आग्रह पर विचार करेगी। 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले के लिए दोषी ठहराए गए अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में 9 फरवरी की सुबह फांसी दे दी गई थी। जेल के नियमानुसार उसे जेल परिसर में ही दफना दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: