ओबामा ने की सैनिकों की वापसी की घोषणा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

ओबामा ने की सैनिकों की वापसी की घोषणा.


दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पहले स्टेट ऑफ यूनियन भाषण में ओबामा ने कहा है कि 2014 के अंत तक अफगानिस्तान में जारी अमेरिकी अभियान को खत्म कर दिया जाएगा। 

ओबामा ने कहा, 'अगले एक साल में अफगानिस्तान से 34 हज़ार अमरीकी सैनिक देश वापस लौट आएंगे। हमारा काम मुख्यतः अफगान सैनिकों को प्रशिक्षण देना होगा। साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए सहयोग चलता रहेगा।'

अमोरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण में मुख्यतः अर्थव्यवस्था पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार देश में विकास को फिर से बल देने के लिए पूरा ज़ोर लगाएगी। ओबामा का कहना था कि मध्यम वर्ग के लिए अच्छी नौकरियों की व्यवस्था की जाएगी ताकि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके। उन्होंने गन वाइलेंस और इमिग्रेशन की समस्या पर भी चर्चा की।

प्रतिनिधि सभा में अपने संबोधन में ओबामा ने कहा, मैं कांग्रेस के सदस्यों से आग्रह करता हूँ कि घाटा कम करने के लिए, बजट कटौती और कर सुधार के मुद्दे पर सहयोग करें।  

कोई टिप्पणी नहीं: