कल्याण बने ललित कला अकादमी के अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

कल्याण बने ललित कला अकादमी के अध्यक्ष


राष्ट्रपति ने कल्याण कुमार चक्रवर्ती को ललित कला अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। चक्रवर्ती 1970 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और भारत सरकार से सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 

जिला और राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में भी अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे मध्य प्रदेश में निदेशक शिक्षा पुरातत्व और संग्रहालय, विशेष सचिव संस्कृति, निदेशक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल, प्रमुख सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव संस्कृति, शिक्षा, वन और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं।  चक्रवर्ती 70 वर्ष की उम्र होने तक यानी 31 दिसंबर 2017 तक इस पद पर बने रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: