ओडिशा में महिला को निर्वस्त्र घुमाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

ओडिशा में महिला को निर्वस्त्र घुमाया गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के एक गांव में डायन बताकर तीन महिलाओं और एक बुजुर्ग को निर्वस्त्र घुमाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह अमानवीय करतूत राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 450 किमी दूर स्थित सबडेगा प्रखंड में सोमवार को हुआ। 

स्थानीय थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर आर.एन. पाधी ने बताया कि हाल ही में कुछ स्थानीय बाशिंदे बीमार हुए थे। इनलोगों का यकीन है कि उनपर गांव की इन्हीं तीन महिलाओं और एक पुरुष ने जादू-टोना किया था। पाधी ने बताया कि खबर मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की जान बचाई। भीड़ का नेतृत्व करनेवाले तीन व्यक्तिओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: