पटना उद्यान की एकमात्र मादा जेब्रा की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

पटना उद्यान की एकमात्र मादा जेब्रा की मौत


बिहार की राजधानी पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान की एकमात्र मादा जेब्रा फूलवंती की मंगलवार को मृत्यु हो गई। माना जा रहा है कि उसकी आंत में पथरी हो जाने से उसकी मृत्यु हो गई। उद्यान के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि फूलवंती का जन्म 26 अक्टूबर, 2000 को लखनऊ के एक चिड़ियाघर में हुआ था, जिसे 2001 में पटना जैविक उद्यान लाया गया था। 

उद्यान के निदेशक अभय के मुताबिक मादा जेब्रा पिछले छह फरवरी से बीमार चल रही थी। चिड़ियाघर के चिकित्सकों के अलावा सेना के पशु चिकित्सक और गया के पशु चिकित्सकों से भी उसका इलाज करवाया गया था। उसकी अल्ट्रासोनोग्राफी भी करवाई गई थी। फूलवंती के शव के पोस्टमार्टम के दौरान उसकी बड़ी आंत से तीन पत्थर निकाले गए जिसमें एक पत्थर का वजन 270 ग्राम था। मादा जेब्रा की मौत के बाद पटना उद्यान में सिर्फ एक नर जेब्रा ही रह गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: