रिलायंस का परिचयात्मक शिविर आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 फ़रवरी 2013

रिलायंस का परिचयात्मक शिविर आयोजन


रिलायंस कम्युनिकेशन के द्वारा सामुदायिक विकास कार्य


पश्चिमी बेलीरोड में स्थित ऊपरी रेलवे पुल के बगल में विष्वष्रैया नगर में प्रयाग सेन्टर है। इस सेन्टर में नवयुवतियों को कम्प्यूटर के बारे में बुनियादी षिक्षा दी जाती है। इसके अलावे इनको अंग्रेजी बोलने को भी सीखाया जाता है। इस बात की जानकारी प्रयाग सेन्टर के डायरेक्टर अजय मांझी ने दी। उनके अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशन के द्वारा सामुदायिक विकास कार्य करने के सिलसिले में सेन्टर में होने वाले संपूर्ण खर्च का वहन किया जाता है। 

रिलायंस कम्युनिकेशन के द्वारा गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति को दायित्व प्रदान किया है। इसी के तत्तावधान में राजधानी पटना के विभिन्न जगहों से आयी नवयुवतियों को प्रयाग सेन्टर के बारे में सारी जानकारी देने के लिए एक दिवसीय परिचयात्मक षिविर प्रगति भवन में किया गया। इसमें 14 और 15 दल की 53 युवतियों ने हिस्सा लिये। प्रगति ग्रामीण विकास समिति के सचिव प्रदीप प्रियदर्षी की उपस्थिति में एक-दूसरे का परिचय कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रयाग सेन्टर को खोलने के उद्धेष्य के बारे में विस्तार से चर्चा किये। समाज और परिवार के अंदर होने वाले जेंडर में भेदभाव के बारे में भी बताया। सामाजिक और आर्थिक विष्लेशण भी किये। 
  
प्रशिक्षक स्वाति कष्यप ने कहा कि दो माह तक कम्प्यूटर की डीसीए स्पेषल कोर्स की षिक्षा दी जाती है। इसके साथ इंटरनेट वल्र्ड के बारे में जानकारी दी जाती है। यहां से ज्ञान अर्जित करने वाली कई प्रषिक्षणार्थियों को सीधे नौकरी लग गयी है। डाटा इंट्री करने में सक्षम हो जी हैं। इंगलिष स्पीकिंग कोर्स की टीचर छवि मिश्रा ने कहा कि ठीक तरह से अंग्रेजी के बारे में जानकारी और टूटी-फूटी बोलने वाली युवतियों को ग्रामर के साथ अंग्रेजी बोलने को सीखाया जाता है। ये लोग बहुत ही जल्दी झिझक तोड़कर अंगे्रजी बोलने लगी हैं।
   
यहां पर उपस्थिति खुषबू कुमारी,पुनिषा कुमारी,रजिया परवीन,रूपा कुमारी,रीना कुमारी,किरण कुमारी, ट्यिुक्ल कुमारी आदि ने कहा कि प्रयाग सेन्टर के द्वारा बहुत अच्छा काम किया जा रहा है। एक दिन में दो बैच का प्रषिक्षण दिया जाता है। इसके कारण हम लोग अपनी सुविधा के अनुसर प्रषिक्षण ले पाते हैं। कई लोग जहानाबाद ,छपरा, मसौढ़ी,भोजपुर,गया आदि जगहों से आकर निःषुल्क प्रषिक्षण लेती हैं। यहां पर किसी रिष्तेदार के पास ठहरती हैं। 



---अलोक कुमार---
पटना 



कोई टिप्पणी नहीं: