बिहार में नालंदा जिले के राजगीर स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैम्प में बुधवार रात एक जवान ने अपने ही रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नालंदा के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने गुरुवार को बताया कि महराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान उमेश विठल राव ने रात को अपनी ही रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि राव राजगीर कैम्प में तैनात था। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूत्रों ने हालांकि आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें