खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (28 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (28 मार्च)


सीईओ जिला पंचायत द्वारा किया गया ग्रेवल मार्ग का निरीक्षण
  • कार्य जल्द पूर्ण करने के दिये निर्देश 


खंडवा (28 मार्च) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तरूण कुमार पिथोड़े द्वारा गत् दिवस ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा मनरेगा अंतर्गत खण्डवा जनपद की ग्राम पंचायत बमनगांव आखई से सिरपुर तलाई तक बनाए जा रहे ग्रेवल मार्ग का निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री पिथौड़े द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य की स्वीकृति वर्ष 2010-11 में जारी की गई थी परंतु आरईएस विभाग द्वारा कार्य पूर्ण नही किया गया है। संबंधित विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।  साथ ही अन्य प्रगतिरत कार्यों को भी समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार का ईनाम घोषित

खंडवा (28 मार्च) - पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज शर्मा ने थाना पंधाना में दर्ज अपराध क्रमांक 66/13 धारा 394 में फरार अज्ञात आरोपी की सूचना देने एवं गिरफ्तार कराने पर पाँच हजार रूपये की नगद राशि से ईनाम की घोषणा की है। फरियादी भोलू पिता फकीरचंद कुनबी पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी सारोला ने चैकी बोरगाँव आकर रिपोर्ट किया कि वह 19 मार्च, 2013 को अपनी मोटर सायकल पर खंडवा से गेहूँ बेचकर 40 हजार रूपये प्राप्त कर मोटर सायकल की डिक्की में रूपये रखकर खंडवा से अपने गाँव सारोला आ रहा था। रास्ते में आशाराम पटेल के खेत के पास अज्ञात तीन बदमाशों ने उसकी मोटर सायकल रोककर मुँह पर लाल मिर्ची का पावडर डाल दिया। जिससे उसकी आँखों में जलन हो गई। फरियादी की मोटर सायकल रूक जाने से बदमाशों के द्वारा मोटर सायकल की डिक्की से थैले में रखे 40 हजार रूपये लूट लिये और मोटर सायकल की चाबी लेकर फरार हो गये। जिसकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जाने के उपरांत भी अज्ञात बदमाशें की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: