नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (30 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (30 मार्च)


बी0एल0ओं0 से सम्पर्क कर मतदाता सूची में नाम जुडवाएं
  • म्-रजिस्ट्र्ेशन सुविधा का लाभ उठाएं मतदाता


नीमच 30 मार्च 2013,मतदाताओं की जागरूकता एंव उनकी भागीदारी हेतु तथा मतदाता सूची में नाम जोडने के लिए प्रदेश में जिला, तहसीलस्तर पर मतदाता सुविधा केन्द्र बनाए गए है। कोई भी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति जो मतदान के क्षैत्र में निवास करता है। वहा मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए फार्म-6 भर सकता है। जो व्यक्ति एक जनवरी 2013 को 18 वर्ष का है,यदि सूची में नाम नही है, तो नाम जुडवाने के लिए पात्र है। अतः फार्म 6 भरकर नाम जुडवा सकता है। मतदाता ने अपना स्थान बदल लिया है, यदि विधानसभा वही है। किन्तु मतदान केन्द्र बदल गया है, तो फार्म नम्बर 8 क (8 ए) भरना होता है। यदि मतदाता का नाम पूर्व से मतदाता सूची में नाम शामिल है, यदि मतदाता का विधानसभा बदल गई है,तो नवीन स्थान पर फार्म नम्बर 6 नाम शामिल करने के लिए भरना होता है। नाम जोडने एंव हटवाने के लिए मतदाता अपना फार्म भरकर जिला कार्यालय तहसील कार्यालय ,सहायता केन्द्र पर या मतदाता के निवास क्षैत्र के बीएलओं को दे सकता है। 
     
निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए एक बीएलओं नियुक्त किया हुआ है। क्षैत्र के बीएलओं कौन है,इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट www.ecomadhyaprdes.nic.in पर बीएलाओं के नाम एंव मोबाईल नम्बर दिए है, उनसे जानकारी प्राप्त कर सकते है। पढे-लिखे मतदताओं के लिए इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध है। जो अपने निवास स्थान से इस सुविधा का उपयोग कर आॅनलाईन फार्म भर सकते है। वे इन्टरनेट से www.ecomadhyaprdes.nic.in की वेबसाईट खोलकर वेबसाईट पर अपने जो पता दिया है ।पते पर सम्पर्क कर जानकारी एंव निवासरत होने का वेरीफिकेशन करता है। और आवश्यक दस्तावेज उम्र निवास स्थान का प्रमाण व पासपोर्ट साईज का मतदाता सूची में नाम जोडने के लिए निर्णय करने की जानकारी आपको डाक,बीएलओं के माध्यम से या एसएमएस से भेजी जाती है। जिन आवेदकों के द्वारा आॅनलाईन फार्म भरे गए है। वे अपने फार्म का स्टेट्स आॅनलाईन के आईडी नम्बर जो फार्म भरने के बाद जनरेट हुआ था। उस आईडी से सीईओं मध्यप्रदेश की वेबसाईट पर चेक यूवरई रजिस्ट्र्ेशन स्टेटस की विन्डो खोल कर देख सकते है। अतः पढ्रे-लिखे लोग इन्टरनेट की सुविधा का उपयोग कर घर बैठके मतदाता सूची मे नाम जोडने संशोधन करने की कार्यवाही कर सकते है। फार्म का स्टेटस भी  www.ecomadhyaprdes.nic.in  की वेबसाईट पर इलेक्टोरल लिस्ट आॅफ क्ल्ेाम आॅब्जेक्शन को खोलकर देख सकते है। 

दीन.दुखियों,पीडितों की सेवा, ईश्वर की सेवा के समान है-श्री सकलेचा
नीमच में जिलास्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला आयोजित

नीमच 30 मार्च 2013,दीन,दुखियों पीडितों की सेवा करना, ईश्वर की सेवा करने के समान है। समाज के गरीब, गम्भीर बीमारियोें से पीडित लोगों की सेवा एंव उपचार करना पुण्य का काम है। हम सब का यह प्रयास हो, कि शासन द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिकाधिक जरूरत मंदों को मिले। उक्त विचार जावद क्षैत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने शनिवार को जिला मुख्यालय नीमच में आयोजित जिलास्तरीय निःश्ुाल्क स्वास्थ्य मेले के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरसिंह चैहान ने की । इस मौके पर पूर्व विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार एंव नीमच नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतादुआ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थी। 
     
विधायक श्री सकलेचा ने कहा,कि गम्भीर बिमारियों से पीडितों को लाभ दिलाने हेतु अरविन्दो हास्पीटल या अन्य चिन्हित अस्पतालों के प्रबंधन से चर्चा कर यह व्यवस्था,कि जाए की उनके चिकित्सक विशेषज्ञ माह में एक बार नीमच आकर,स्टीमेट बनाकर दें,ताकि उपचार सहायता स्वीकृति में विलम्ब ना हो,और समय पर उपचार हो सके। 
     
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह चैहान ने कहा कि पिछले 9 वर्षो में प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए उपचार की अच्छी व्यवस्था की है। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क जाॅच एंव निःश्ुाल्क दवाई वितरण भी सुनिश्चित किया गया है। शीघ्र ही जिले में सभी थानास्तर पर 108 एम्बुलेन्स सेवा भी प्रारम्भ की जा रही है । पूर्व विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा ,कि नीमच में ट्र्ाॅमा सेन्टर निर्माण का कार्य भी शुरू होगा।जिला अस्पताल में काफी सुविधाएं उपलब्ध हुई है।उन्होनें कहा कि युवा पीढी पढ-लिखकर डाॅक्टर ,इन्जीनियर बनकर अपने क्षैत्र में सेवाएं देगें,तो अपने क्षैत्रवासियों को ही लाभ मिलेगा। कार्यक्रम श्रीमती नीतादुआ ने भी सम्बोधित किया। 
     
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.के.के.वास्कले ने शिविर आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं और उनका लाभ लेने की प्रक्रिया बताई ।इस स्वास्थ्य मेले में अरविन्दों मेडिकल काॅलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ.जे.एस.खनूजा के नेतृत्व में बीस विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाए दी । उदयपुर के फेसेफिक डेन्टल काॅलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों, गोकुलदास हास्पीटल इन्दौर गोमाबाई नेत्रालय नीमच तथा गीतांजली मेडिकल काॅलेज उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं दी।कार्यक्रम का संचालन डा.बी.एल.रावत ने किया।अन्त में डा.आर पी माहेश्वरी ने आभार माना।अतिथियों का स्वागत डाॅ0 आर पी माहेशवरी,डा.विजय भारती,संगीता भारती,डा.एन के गोयल,डा.शक्तिबाला शर्मा, ,डाॅ.अनिल दुबे, डा.प्रवीण पांचाल,डीपीएम श्री एस पी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर रेडक्राॅस चेयरमेन श्री रविन्द्र मेहता,श्री हेमन्त हरित,श्री विश्वदेवशर्मा,जिला अस्पताल के चिकित्सक एंव स्टाफ सहित बडी सख्ंया में शहर व ग्रामीण क्षैत्र से आए मरीज एंव उनके परिजन उपस्थित थे। 

समर्थन मूल्य पर 1334 मिट्र्ीकटन गेहूं खरीदी हुई

नीमच 30 मार्च 2013,नीमच जिले में किसानों की सुविधा एंव समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए कुल 17 खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए है। इन केन्द्रों पर अब तक 1334.76 मिट्र्ीकटन गेहूं खरीदा गया है। खरीदी विपणन केन्द्र नीमच 7.75 मेट्र्किटन , नीमच सिटी में 55.45 मेट्र्किटन, बघाना में 63.74 मेट्र्किटन, जवासा में 32.40 मेट्र्किटन, जीरन में 114.20 मेट्र्किटन, जावद विपणन केन्द्र 20.35 मेट्र्किटन, बावल पर 71.80 मिट्र्ीकटन ,मोरवन में 159.45 मिट्र्ीकटन, सरवानिया महाराज में 69.20 मेट्र्किटन, रतनगढ में 218.40 मिट्र्ीकटन , ताल में 39.15 मेट्र्किटन, मनासा में 198.03 मिट्र्ीकटन, मार्केटिंग मनासा में 50.65 ,कन्जार्डा में 10.05 मेट्र्किटन ,कुकडेश्वर में 70.85 मेट्र्किटन, महागढ में 71.65 मेट्र्किटन  एंव रामपुरा में 81.64 मिट्र्ीकटन गेहूं खरीदा गया है। 

भादवामाता मेंला 11 से 20 अप्रैल तक-लाईट,टेंट की निविदा आमंत्रित

नीमच 30 मार्च 2013,तहसीलदार एंव मेला अधिकरी श्री शत्रुधन चतुर्वेदी ने बताया, कि 11 से 20 अप्रैल 2013 तक की अवधि में भादवामाता में चेत्री नवरात्रि में मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में लगाए जाने वाले टेंन्ट,लाईट डेकोरेशन सामग्री के लिए निविदाएं 5 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक अनुविभागीय अधिकारी एंव सचिव भादवामाता संस्थान नीमच के कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है। प्राप्त निविदिाएं उसी दिन दोपहर 3.30 बजे खोली जाएगी। निविदाकर्ता को दो हजार रूपये अमानत राशि निविदा के साथ प्रस्तुत की जाना अनिवार्य है। 

कोई टिप्पणी नहीं: