छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (30 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (30 मार्च)


महिलाओं का अपहरण करने वाला आटो चालक गिरफतार

छतरपुर, दिनांक 30.03.2013 को दो महिलायें छतरपुर बस स्टेण्ड से आटो क्रमांक यु0पी0 95 1971 से डाक्टर आभा खरे के यहां जा रही थी परन्तु उन्हे आभा खरे के घर के बारे में पता न होने के कारण उक्त आटो का चालक उन्हें पन्ना रोड बजरंग तरफ ले जाने लगा उनमे से एक महिला को शंका होने पर वह चलते आटो से कूद गयी जिस पर आरोपी आटो चालक भाग गया । उक्त आटो चालक पर अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर थाना प्रभारी सिविल लाईन एव स्टाफ के द्वारा उक्त आटो के चालक अनूप पिता रामषरण गुप्ता को मय आटो के गिरफतार किया गया । एवं न्यायालय छतरपुर पेष किया जाता है।

मोटर साईकिल चोरी करने वाले आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाने के बल को मुखबिर के जरिये प्राप्त सूचना के आधार पर मोटर साईकिल चोरी के आरोपी छोटू उर्फ दिनेष पिता हरस्वरूप दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास छतरपुर व रेतु उर्फ अनिल पंजाबी पिता राजेन्द्र सिंह पंजाबी उम्र 20 वर्ष निवासी गुरूद्वारा के पास छतरपुर को हनुमान जी मंदिर के पास महोबा वायपास रोड पर गिरफ्तार किया गया है। जिनसे एक मोटर साईकिल हीरो होन्डा सी डी डिलक्स एम.पी. 16 , एम.डी. 1469 बरामद की गयी।

1 टिप्पणी:

बृजेश नीरज ने कहा…

अपना मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान कर मुझे अनुग्रहीत करें।
http://voice-brijesh.blogspot.com