मोबाइल की तरह रिचार्ज करें गांवधर के कुओं को
फतेहपुर। आरंभ में गांवघर में आहर,पईन,कुआं,गड्ढा आदि रहता था। जो बरसाती पानी को संग्रह किया करता था। इसपरम्परागत जल स्त्रोत से गांवघर में पानी संकट नहीं होता था। अब तो इस परम्परागत जल स्त्रोत का यह हाल हो गया है किउसका रखरखाव नहीं होने के कारण बर्बाद हो गया है। इसका फायदा उक्त जल स्त्रोत के बगल में जमीन पड़ने वाले किसानों नेसमतल जमीन करके खेती करने लगे हैं।
आखिरकार गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर इस मुद्दा को उठाने से नहीं चूके। लगे हाथ वाटर एडइंडिया के सहयोग से प्रगति ग्रामीण विकास समिति ने रैली और सभा कर दी। विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रगति ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले राम सहाय उच्च विघालय के परिसर से रैली निकालीगयी। रैली में शामिल ग्रामीणों ने जल दो या जेल दो,जल है तो कल है,स्वच्छता की जंग में, हम सब संग में, खेत का पानी खेतमें,गांव का पानी गांव में आदि गगनचुम्बी नारा बुलंद करते हुए फतेहपुर प्रखंड परिसर में पहुंचे। इसके बाद रैली सभा में तब्दील होगयी। रैली का नेतृत्व समिति के परियोजना समन्वयक वृजेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता शत्रुध्न कुमार , मीना देवी,रिंकु देवी,नीलमदेवी,अमीसा भारती आदि ने किया।
आयोजित सभा को संबोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने कहा कि वाटर एड इंडिया के द्वारा प्रखंड के पांचपंचायतों में कार्य किया जा रहा है। अपने संसाधन से खुट्टा बन गये चापाकल को चालू करवा रहे हैं। चापाकल का चबूतरा निर्माणकरवाया जा रहा है। यह बहुत ही बड़ा समाज कार्य है। अंचलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपन करने की जरूरतहै ताकि जलवायु परिवर्तन की मार से बचा जा सके। मनरेगा के द्वारा वृक्षारोपन करवाया जा रहा है। इस अभियान मेंसमाजसेवियों और गणप्रतिनिधियों को सहयोग देने का आग्रह किया। मौके पर बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह नेमनरेगा को सही ढंग से चलाने पर बल दिया। राजद के प्रखंड अध्यक्ष बिंदी यादव ने जल का महत्व को बताया। उप प्रमुख वरूणदागपुरी ने कहा कि योजनाओं को सही ढंग से किन्यावित करना चाहिए। सेव द चिल्ड्रेन के परियोजना समन्वयक कुमार आशुतोशने कहा कि कल की जिंदगी के लिए जल जरूरी है। प्रगति ग्रामीण विकास समिति के परियोजना समन्वयक वृजेन्द्र कुमार ने कहाकि मोबाइल की तरह कुओं को भी रिचार्ज करना चाहिए। इसका मतलब बरसाती पानी का संग्रह करके कुओं के अंदर डालना ताकिकुआं में पानी बना रहे। ऐसा करने से पानी का जलसतह ऊपर बना रहता है। शत्रुध्न कुमार ने कहा कि इंसान के शरीर में पानी कामात्रा अधिक रहता है। इंसान और जानवरों को जिंदा रखने के लिए पानी चाहिए। ऐसा नहीं करने से हम लोग पानी-पानी हो जाएंगे।
---अलोक कुमार---
पटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें