नेल्सन मंडेला की तबियत में सुधार जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2013

नेल्सन मंडेला की तबियत में सुधार जारी


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालात में सुधार हो रहा है। यह सूचना दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को जारी की। बुधवार को मध्य रात से कुछ पहले 94 वर्षीय मंडेला को फेफड़े में दोबार संक्रमण हो जाने से प्रिटोरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शुक्रवार को राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया, "मंडेला ने आज सुबह पेट भर नाश्ता किया है और उनके डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालात में लगातार सुधार जारी है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या लोगों को किसी अपरिहार्य स्थिति के लिए तैयार हो जाना चाहिए, राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा, "जुलु में जब कोई अत्यधिक बुर्जुग व्यक्ति का देहांत होता है, तो लोग कहते है कि वह अपने घर चले गए। मुझे लगता है कि इन चीजों के बारे में सोचा जा सकता है।" ज्ञात हो कि वर्ष 1994-2004 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे मंडेला ने 27 साल जेल में व्यतीत किए थे। अक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति समाप्ति के बाद वह देश के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने।

कोई टिप्पणी नहीं: