सपा को मिलेंगी सिर्फ 4 सीटें : बेनी प्रसाद बर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2013

सपा को मिलेंगी सिर्फ 4 सीटें : बेनी प्रसाद बर्मा


केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद बर्मा ने एक बार फिर सूबे की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर निशाना साधा है। बेनी ने शनिवार को कहा कि अगले आम चुनाव में सपा को उत्तर प्रदेश में केवल चार सीटों से ही संतोष करना होगा। बेनी प्रसाद बर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा और भाजपा पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की हैसियत चार सीट से ज्यादा सीट जीतने की नहीं है।

उहोंने कहा, "सपा केवल चार सीटें ही जीतेगी और भाजपा को हमलोग 10 सीट से आगे बढ़ने नहीं देंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की लहर दिखेगी।" बेनी ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में शानदार सफलता मिलेगी। वह 80 में से 40 सीटें केवल अपने दम पर जीतेगी। 

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से बेनी प्रसाद बर्मा और सपा के मुखिया मुलायम सिंह के बीच तल्खी कुछ ज्यादा बढ़ गई है। ये दोनों एक दूसरे पर अब सीधा निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: