रुद्रपुर/देहरादून, 14 मार्च। भाजपाईयों की अंदरूनी कलह थमने का नहीं ले रही हैं। रम्पुरा के तमाम भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान करके पार्टी को एक और झटका दे दिया है। पार्टी के नेताओं से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं की रम्पुरा में हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी छोड़ने का ऐलान किया गया।
पार्टी छोड़ने वाले दो इन दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिलहाल किसी पार्टी में जाने का ऐलान नहीं किया और इसका निर्णय शीघ्र लेने की बात कही है। पार्टी छोड़ने का ऐलान करने वाले इन भाजपाईयों में कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रसेन चन्दा, युवा मोर्चा के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह कोली, नगर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डा. महेश कोली, कार्यकर्ता राजू श्रीवास्तव, लघु उद्योग अध्यक्ष चन्द्रसेन, भजयुमो नगर मंत्री कान्ती कोली, राजकुमार कोली, सूरजपाल, बालक राम, सोमपाल कोली, रामेश्वर कोली, रवि कोली, महेन्द्र कोली, विजय मिस्त्री, यादराम कोली, लीलाधर, डाल चन्द्र कोली, तेजपाल, गिरराज कोली, अरविन्द शर्मा, लक्ष्मण कोली, मुकेश कोली, हरिदत्त कोली, प्रमोद कोली, राकेश कोली, बाबू राम, राज कोली आदि शामिल हैं।
(राजेन्द्र जोशी)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें