मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी से सटे जंगलों में भीषण आग लग गई. सोमवार रात लगी यह आग 15 किलोमीटर तक फैल गई है. गोरेगांव के आरे कॉलोनी से होते हुए 15 किलोमीटर दूर तक फैले बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क के जंगलों तक जा पहुंची है. बताय जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
हालांकि अभी तक आग से फिल्म सिटी में किसी नुकसान की खबर नहीं है. ये आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि फिल्म सिटी में फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग होती है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें