प्रधानमंत्री का पद प्राथमिकता नहीं:राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मार्च 2013

प्रधानमंत्री का पद प्राथमिकता नहीं:राहुल गांधी


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री का पद उनकी प्राथमिकता नहीं है, बल्कि उनके पार्टी सबसे ऊपर है। राहुल को वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए लम्बे अरसे से चल रही मांग और अटकलों के बीच मंगलवार को पार्टी सांसदों और पत्रकारों से बातचीत के दौरान पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि वह दूरगामी राजनीति में यकीन करते हैं और पार्टी ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने इससे पहले भी कांग्रेस के नेताओं से उन्हें (राहुल को) प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी बयानबाजी करने से मना किया है, और मंगलवार को भी उन्होंने कहा कि उनका सारा ध्यान पार्टी को मजबूत बनाने की ओर है। हालांकि उन्होंने इस प्रश्न पर कोई टिप्पणी नहीं की कि यदि पार्टी और यूपीए गठबंधन तीसरी बार चुनाव जीत जाते हैं तो प्रधानमंत्री किसे बनाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: