प्रणब को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मार्च 2013

प्रणब को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान


भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में 1971 के दौरान बांग्लादेश का सहयोग करने के लिए उन्हें 'बांग्लादेश का सच्चा मित्र' घोषित करते हुए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान से नवाजा गया। वहीं दूसरी ओर इन दिनों बांग्लादेश में इस मुक्ति संग्राम में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने के लिए भारी संख्या में युवा विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।


बांग्लादेश के शाहबाग चौराहे पर एकत्रित होने वाले युवा प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले इस्लामिक नेताओं तथा सेना के जवानों और उस दौरान लाखों लोगों के नरसंहार तथा दुष्कर्म में संलिप्त लोगों को मौत की सजा दी जाए।



मुखर्जी को दिए गए सम्मान समारोह में कहा गया कि मुखर्जी को यह सम्मान राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्वतंत्र बांग्लादेश की खुलकर हिमायत करने के लिए बांग्लादेश की तरफ से 'मुक्ति संग्राम में मुखर्जी द्वारा दिए गए अद्वितीय योगदान' के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए दिया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: