जहानाबाद में पुत्र ने की मां की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मार्च 2013

जहानाबाद में पुत्र ने की मां की हत्या


बिहार के जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पुत्र ने अपनी ही मां की संपत्ति विवाद में कथित रूप से अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हदीमपुर गांव निवासी लक्ष्मण पासवान ने अपनी ही मां हीरामणि देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से मां और पुत्र में संपत्ति को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान सोमवार को लक्ष्मण ने अपनी मां की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: