बीजेपी सांसद वरुण गांधी भड़काऊ भाषण केस के दोनों मामलों में बरी हो गए हैं। पीलीभीत की एक अदालत ने आज वरुण गांधी को भड़काऊ भाषण मामले के दूसरे केस में भी बरी कर दिया। अदालत ने सबूतों के अभाव में वरुण गांधी को बरी कर दिया। जानकारी के मुताबिक वरुण के भाषण के खिलाफ कोई गवाह नहीं मिलने के कारण अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।
दरअसल बीजेपी सांसद वरुण गांधी को भड़काऊ भाषण के केस एक मामले में पहले ही बरी हो चुके हैं। और आज दूसरे मामले में भी बरी हो गए। वरुण गांधी के लिए ये एक बड़ी राहत है। गौरतलब है कि 7 मार्च 2009 को वरुण पर एक चुनावी सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। जिसके बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया था और उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें