धौनी बने सफलतम टेस्ट कप्तान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मार्च 2013

धौनी बने सफलतम टेस्ट कप्तान


महेंद्र सिंह धौनी भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। धौनी ने हैदराबाद में भारत को अपने नेतृत्व में 22वीं जीत दिलाई, जो सौरव गांगुली (21) से एक अधिक है। भारतीय टीम ने मंगलवार को मैच के चौथे दिन आस्ट्रेलिया को एक पारी और 135 रनों से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरा टेस्ट मैच 18 फरवरी से मोहाली में खेला जाना है।

धौनी (31 साल) के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2007 में ट्वेंटी-20 विश्व कप जीता और फिर 2011 में आईसीसी विश्व कप (50 ओवर) का खिताब अपने नाम किया। धौनी से पहले गांगुली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान थे। गांगुली ने 2000 से 2005 के बीच टीम को यह सफलता दिलाई थी। गांगुली ने मोहम्मद अजहरूद्दीन (14 मैच) को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया था। अजहर के बाद सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी के नेतृत्व में भारत को नौ-नौ की जीत मिली है।

सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनने के बाद धौनी ने कहा, ‘‘मेरी टीम बहुत अच्छी है। मैंने हमेशा कहा है कि हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और यही कारण है कि हमने इस दौरान अधिक मैच नहीं जीते हैं।’’ ‘‘मैं इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को देना चाहता हूं। इसमें सहयोगी स्टाफ का भी हाथ है। हमें गैरी कर्स्टन और डंकन फ्लेचर जैसे बेहतरीन कोच मिले और इसी का नतीजा है कि आज हम सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।’’

कोई टिप्पणी नहीं: