मुकुल संगमा फिर बने मेघालय के मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मार्च 2013

मुकुल संगमा फिर बने मेघालय के मुख्यमंत्री


मेघायल में कांग्रेस नेता मुकुल मंडा संगमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आर. एस. मूशाहरी ने राजभवन में आयोजित समारोह में 47 वर्षीय संगमा को शपथ दिलाई। संगमा इस सप्ताह के आखिर तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। संगमा ने कहा, ‘‘मुझे मैडम (कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी) ने अकेले ही शपथ लेने के लिए कहा। पार्टी हाईकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद मैं अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करूंगा।’’

मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक 29 सीटें मिलीं हैं, जो बहुमत से केवल दो सीट कम है। राज्य में पार्टी की जीत का श्रेय संगमा को दिया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: