त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर में होंगे हाई कोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 22 मार्च 2013

त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर में होंगे हाई कोर्ट


देश के पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर में अगले हफ्ते से उच्च न्यायालय शुरू होने जा रहे हैं। इसी के साथ अब देश में उच्च न्यायालयों की संख्या 21 से बढ़कर 24 हो जाएगी। वर्तमान में पूर्वोत्तर के छह राज्यों त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के पास गुवाहाटी उच्च न्यायालय की पीठ है।

त्रिपुरा के कानून विभाग के सचिव दातामोहन जामाटिआ ने कहा, "25 मार्च को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अश्विनी कुमार के साथ प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर मणिपुर और मेघालय के उच्च न्यायालयों का उद्घाटन करेंगे। इसके अगले दिन त्रिपुरा के उच्च न्यायालय का उद्घाटन होगा।"

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी इन तीनों राज्यों के उच्च न्यायालयों के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर चुके हैं। मेघालय के लिए पटना उच्च न्यायालय की न्यायाधीश टी.मीना कुमारी, मणिपुर के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभय मनोहर और त्रिपुरा के लिए न्यायाधीश दीपक गुप्ता नियुक्त किए गए हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुर्नगठन) अधिनियम 1971 के तहत त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर 21 जनवरी 1972 को ही पूर्ण राज्य बन गए थे। त्रिपुरा में लगभग 50 हजार से भी ज्यादा मामले निचली अदालतों में और 5 हजार मामले गुवाहाटी उच्च न्यायालय की अगरतला पीठ में लंबित हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: