फिलाडेल्फिया में व्हार्टन इंडिया फोरम में 23 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नरेंद्र मोदी के भाषण का कार्यक्रम था। लेकिन स्कूल के कुछ प्रोफेसरों और छात्रों ने मोदी को मुख्य वक्ता बनाने का विरोध कर दिया। इसके बाद फोरम ने मोदी का कार्यक्रम रद्द कर दिया। अब मोदी की जगह व्हार्टन इंडिया फोरम में भाषण के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया है।
दूसरी तरफ, मोदी के भाषण को रद्द करने के फैसले के विरोध में शिवसेना के सुरेश प्रभु और उद्योगपति गौतम अदाणी ने भी कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया है। अदाणी समूह इस कार्यक्रम के प्रायोजकों में से भी एक हैं। प्रभु ने कहा कि ‘व्हार्टन ने नरेंद्र मोदी को बुलाया था। मोदी ने किसी से उन्हें आमंत्रित करने के लिए नहीं कहा था। ऐसे में मनमर्जी से कार्यक्रम रद्द करना पूरे देश का अपमान है।’
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें