संप्रग को बाहर से समर्थन नहीं : करुणानिधि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

संप्रग को बाहर से समर्थन नहीं : करुणानिधि


डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी केंद्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बाहर से कतई समर्थन नहीं देगी। संप्रग के साथ पार्टी के रिश्ते बरकरार रहने की कुछ रिपोर्टों को शरारत करार देते हुए करुणानिधि ने यहां एक बयान जारी कर कहा है कि तलिम ईलम के लिहाज से कोई सकारात्मक पहल नहीं दिखाई देने पर हमने सरकार से बाहर आने का फैसला लिया क्योंकि सरकार में हमारा बने रहना तमिलों के साथ घोर अन्याय होता।

उन्होंने एक खास सवाल के जवाब में मीडिया को जो कहा था उन्होंने उसका उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है पार्टी केंद्र सरकार को बाहर से समर्थन नहीं देने जा रही और यदि सांप्रदायिक शक्ति सत्ता में आती है तो डीएमके दोषी नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: