बिहार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

बिहार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला


 बिहार में शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। राज्य में तेजतर्रार समझे जाने वाले आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामन राव लांडे को अररिया के पुलिस अधीक्षक पद से हटा कर राज्यपाल का एडीसी (परिसहाय) बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे सुधांशु कुमार को मुंगेर प्रक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है जबकि मुंगेर के डीआईजी अनिल यादव केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। 

गया के नगर पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन को अररिया पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरण किया गया है जबकि चंदन कुमार कुशवाहा को गया का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अनुसूईया रणसिंह साहु को डुमरांव स्थित बिहार सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र का प्राचार्य बनाया गया है जबकि पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे बाबूराम को बिहार सैन्य बल 16 का समादेष्टा बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को भी 26 पुलिस अधीक्षकों सहित 63 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: