उत्तर प्रदेश बन रहा है बलात्कार प्रदेश !!! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 मार्च 2013

उत्तर प्रदेश बन रहा है बलात्कार प्रदेश !!!


बस्ती जनपद में बुधवार की रात एक व्यक्ति ने गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी मुख्यायल से मिली जानकारी के अनुसार मुण्डेरवा के बनकसही गांव निवासी दिलीप कुमार ने गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ बुधवार की रात दुराचार किया। इस मामले में पीड़ित किशोरी के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

बांदा जनपद के तिलौसा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी मुख्यालय के अनुसार, कमासिन इलाके के तिलौसा गांव निवासी अतुल लोधी ने बुधवार की रात गांव की एक 13 वर्षीया किशोरी को जबरन गांव के एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के मामले में आरोपी अतुल लोधी के खिलाफ पीड़ित किशोरी के घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: