पति ने रचाई दूसरी शादी, पहली बीवी परेशान, पुलिस मौन
शिकारपुर थानाक्षेत्र के पिपरा दिउलिया की एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने व उसको(स्वयं कोेे) बेघर करने करने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में एक आवेदन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिपरा दिउलिया निवासी सोनी खातून ने अपने आवेदन में बताया है कि उसका पति लालगढ बेतिया की शेख रउफ की बेटी से दूसरी शादी रचा लिया है, जबकि पहली बीवी सोनी से तलाक नहीं हुआ है। सोनी ने इल्जाम लगाया है कि उसके पति की दूसरी शादी में शेख जीर व उसकी बेगम रिजवाना खातून ने नाजायज तरीके से पूरा सहयोग किया है। मामले का रोचक पहलू यह कि शिकारपुर पुलिस को सोनी खातून ने मार्च माह के आखिरी पखवारे में इससे जुड़ा आवेदन दिया, अलबŸाा शिकारपुर पुलिस ने इस संबंध मंे अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। इस बाबत पुलिस सूत्र बताते है कि एस आई ओम प्रकाश मामले की छानबीन कर रहे हैं।
घर मंे घुसकर मारपीट व लूट
शिकारपुर थानाक्षेत्र के मदरसा टोला दिउलिया में गुरूवार की दोपहर लाठी,गड़ासा से लैस लोगों ने घर में घुसकर लूटपाट किया और आग लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार असलम बैठा नरकटियागंज वार्ड नं.06 के घर में सुकई सहनी मंकेश सहनी,सुमन सहनी, रवीन्द्र सहनी और मालती देवी जबरन घर में घुसकर मारपीट किया, उसके बाद घर का पेटी तोड़कर पाँच हजार रूपये नकद लूट लिया। उन लोगो की पिटाई से घायल असलम, नुरैन, ईसराफिल, गया देवी रजिया बेगम घायल हो गये। इस संबंध मंे शिकारपुर थाना काण्ड संख्या 93/13 दर्ज किया गया है।
अपहर्ताओं ने दी थाना मंे धमकी
पुराने मामले को उठाने की घमकी के बाद, मामला नहीं उठाने पर बड़गो निवासी रंगीला साह को गुरूवार को रंजय महतो, साहेब महतो, किसान महतो ने जबरन प्रभु महतो के दरवाजे से ले गये। सुत्र बताते है कि रंगीला सहा की भतीजी से जुड़ा मामला लम्बित है जिसे उठा लेने की धमकी रंजय महतो, साहेब महतो, किसान महतो ने रंगीला को दिया था। घायलावस्था में रंगीला साह को शिकारपुर थाना पर पहंुचने के बाद पुलिस प्रशासन के समक्ष आरोपियों ने घमकाया। रंगीला साह की भतीजी की अपहरण का मामला पहले से शिकारपुर थाना में दर्ज है। शिकारपुर पुलिस को उक्त पीडि़त ने पाँच दिन पूर्व आवेदन दिया, जिसपर काण्ड संख्या 95/13 दर्ज किया गया है।
थानेदार का तबादला
शिकारपुर थाना के बहुचर्चित थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह का स्थानान्तरण हो गया है। चर्चा के मुताबिक श्री सिंह का तबादला मझौलिया किया गया हंै। वे इसके पूर्व मनुआपुल से स्थानान्तरीत होकर शिकारपुर आये थे। बुद्धिजीवियों ने उनको सर्वाघिक विवादित अधिकारी करार दिया है।
(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें