संभागायुक्त आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
छतरपुर/02 अप्रैल/सागर संभाग के आयुक्त श्री आर के माथुर 03 अप्रैल 2013 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से कलेक्ट्ेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव द्वारा संबंधित अधिकारियों को बैठक में जानकारी सहित नियत समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।
राजस्व अधिकारियों की बैठक 06 अप्रैल को
छतरपुर/02 अप्रैल/जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक 06 अप्रैल 2013 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर श्री गिरीश शर्मा द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी शीघ्र भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में जनशिकायत, जनसुनवाई एवं समय सीमा से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा जायेगी।
वाहन किराये पर लेने हेतु निविदा आमंत्रित
छतरपुर/02 अप्रैल/सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, छतरपुर में वर्ष 2013-14 के दौरान अपराध नियंत्रण एवं देशी-विदेशी मदिरा के प्रवर्तन कार्य हेतु अनुबंध के आधार पर वाहनों की आवश्यकता है। क्वालिस, स्कार्पियो, टाटा सूमो, मार्शल, बोलेरो एवं गामा जीप वाहन के स्वामी, जो कि वाहन किराये पर देने के इच्छुक हैं, वे 10 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक अपना प्रस्ताव बंद लिफाफे में कलेक्ट्रेट स्थित सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय में दे सकते हैं। निविदा 10 अप्रैल को ही दोपहर 2 बजे के पश्चात् खोली जायेगी। वाहन मालिक का वाहन नया एवं अच्छी कंडीशन में होने के साथ-साथ टैक्सी परमिट कोटे का होना जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिये जिला आबकारी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र एवं दूरभाष नंबर स्थापित
छतरपुर/02 अप्रैल/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आमजन को भारतीय चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखकर राष्ट्रीय स्तर पर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 एवं जिला स्तर पर 07682-241704 उपलब्ध कराया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार भी मतदाता सुविधा केंद्रों की स्थापना की गई है। महाराजपुर विधानसभा के लिये तहसील कार्यालय, नौगांव, दूरभाष क्रमांक 07685-256389, चंदला विधानसभा क्षेत्र के लिये तहसील कार्यालय लवकुशनगर, दूरभाष क्रमांक 07687-251238, राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये तहसील कार्यालय, राजनगर, दूरभाष क्रमांक 07686-275129, छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिये तहसील कार्यालय, छतरपुर दूरभाष क्रमांक 07682-248232, बिजावर विधानसभा क्षेत्र के लिये तहसील कार्यालय, बिजावर, दूरभाष क्रमांक 07608-253223 एवं मलहरा विधानसभा के लिये तहसील कार्यालय, बड़ामलहरा, दूरभाष क्रमांक 07689-252325 में सुविधा केंद्र एवं दूरभाष क्रमांक स्थापित किये गये हैं। उक्त सुविधा केंद्रों के माध्यम से मतदाता वोटर लिस्ट एवं पहचान पत्र संबंधी कार्य करा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, डुप्लीकेट ईपिक कार्ड बनवाने एवं त्रुटि सुधार हेतु भी इन केंद्रों में आवेदन किया जा सकता है।
उद्घोषणा
थाना जुझारनगर जिला छतरपुर के अप0क्र0 90/09 धारा 364,302,201 ताहि 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के फरार आरोपी पप्पु मुसलमान तनय रमजान नि0 दिदवारा थाना जुझारनगर के घटना दिनांक से फरार है जिनकी गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किये गये गिर0 संभव नही हो सकी । आरोपी वर्ष 2009 से फरार चल रहा है । जनता में भय एवं आतंक का माहोल है । न्यायालय से बिना म्यादी गिरफ्तारी वारंट जारी है । अतः निम्नलिखित फरार आरोपी को जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा, जिससे इसकी गिरफ्तारी संभव हो सकेगी, ऐसे व्यक्ति को मै शियास ए , पुलिस अधीक्षक छतरपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80 (1) में निहित प्रावधानों के अनुसार आरोपी के नाम के सम्मुख दर्शाये अनुसार नगद इनाम दिये जाने की घोषणा करता हॅूं।
पुरूष्कार वितरण के सबंध में पुलिस अधीक्षक छतरपुर का निर्णय अंतिम मान्य होगा।
क्रं0 नाम एवं पता फरारी अपराधी अपराध घोषित पुरूष्कार
1 पप्पु मुसलमान तनय रमजान नि0 दिदवारा थाना जुझारनगर थाना जुझारनगर
अप0क्र0 90/09 धारा 364,302,201 ताहि 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट 1000/- रूपये
(एक हजार रूपये)
नगर पालिका सभाकक्ष में परिषद् की बैठक एवं होली मिलन समारोह आयोजित
नौगांव/गत दिवस नगर पालिका सभाकक्ष में परिषद् की बैठक एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, सभी पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सभी नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहें । वर्ष 2013-14 के बजट अनुमोदन हेतु आयोजित परिषद् की बैठक में प्रस्तावित आय-व्यय एवं नगर में विभिन्न विकास कार्य कराने पर विचार किया गया । बैठक में वित्त सभापति श्री आंेमकार यादव द्वारा वर्ष 2013-14 का चालीस करोड पचपन लाख रूपये अनुमानित आय एवं चालीस करोड इक्यावन लाख रूपये अनुमानित व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया । इस प्रकार आगामी वर्ष के बजट में चार लाख सत्तर हजार की बचत दर्शायी गई । बजट की जानकारी देते हुये मुुख्य नगर पालिका अधिकारी उमाशंकर मिश्र एवं लेखापाल रमेशचन्द्र सक्सैना ने बताया कि आगामी वर्ष के लिये बजट में जलप्रदाय योजना हेतु 28 करोड रूपये अधोसंरचना योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य सड़क के चैडीकरण एवं डिवाईडर निर्माण हेतु दो करोड रूपये, मुख्य सड़क के दोनो ओर शेष स्थानों पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नाला निर्माण के लिये चैरानवे लाख रूपये सहित सभी वार्डो में सीमेन्ट कांक्रीट रोड, नाली, हैन्डपम्प टियूब बैल खनन, जलप्रदाय पाईप लाईन विस्तार, सौन्दर्यीकरण, सहित सफाई एवं विद्युत व्यवस्था हेतु पर्याप्त प्रावधान रखे गये है । परिषद् द्वारा नगर पालिका आय में वृद्धि की दृष्टि से यात्री बसों, जीपो एवं अन्य छोटे चार पहिया यात्री वाहनों पर उपभोक्ता प्रभार लगाने का निर्णय लिया गया । बैठक में नगर में आगामी गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट पर विचार के दौरान अध्यक्ष अंजुल सक्सैना ने बताया कि हमेशा की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी में भी नागरिकों को पेयजल की किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी और इसके लिये सभी आवश्यक उपाय नगर पालिका द्वारा किये जावेगें । बैठक में आगामी वर्ष के लिये विभिन्न सामग्री क्रय हेतु निविदाओं एवं राजस्व ठेको की भी स्वीकृति प्रदान की गई । इस प्रकार बैठक में बजट सहित सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से हर्षध्वनि से पारित किये गये । अंत में अध्यक्ष, सभी पार्षदो एवं कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे पर गुलाब की पंखुडियाॅं डालकर प्रसन्नता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाते हुये सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाये देकर एकजुट होकर नगर के चहुमुखी विकास हेतु संकल्प लिया ।

अंकित का सुयश
जनसम्पर्क कार्यालय, छतरपुर में पदस्थ देवेन्द्र सिंह के पुत्र अंकित सिंह ने कक्षा एलकेजी में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। शहर के किडजी स्कूल में अध्ययनरत् अंकित की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें