जमुई में नक्सलियों ने 1 की हत्या की, 2 वाहन फूंके - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013

जमुई में नक्सलियों ने 1 की हत्या की, 2 वाहन फूंके


बिहार के जमुई जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने गुरुवार रात एक निजी कंपनी के कैंप पर धावा बोलकर एक कर्मचारी की हत्या कर दी। साथ में एक ट्रैक्टर सहित दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना बरहट थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, 40 से 50 की संख्या में आए सशस्त्र नक्सलियों ने बदरौत गांव में नहर निर्माण में लगे फुलार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैंप पर धावा बोल दिया और कंपनी के कर्मचारी प्रियानंद सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने वहां खड़े एक ट्रैक्टर और एक अन्य वाहन में आग लगा दी। 

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अब्दुल्ला ने शुक्रवार को बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक हस्तलिखित पर्चा बरामद किया है जिसमें घटना की जिम्मेदारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ली है। वहीं मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की एक प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: