श्योपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (25 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

श्योपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (25 अप्रैल)


वीडि़यो काॅन्फ्रेस के जरिये निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर श्री पाटील ने दी तैयारियों की जानकारी

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुधीर त्रिपाठी द्वारा भोपाल पहुंचकर वीडि़यो काॅन्फ्रेसिंग के जरिये म.प्र. के सभी जिलों में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान वीडि़यो काॅन्फ्रेसिंग में राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप गोवन्द, प्रदेश के संभागयुक्त और कलेक्टरों से चर्चाकर, जिलों में की जा रही निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी गत दिवस ली। एनआईसी श्योपुर में कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एसबी सिंह और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें। भारत सरकार के उप निर्वाचन आयुक्त द्वारा डिस्ट्रिक एलेक्शन मैनेजमेन्ट प्लान, पोलिंग परसेनटेज, डाटा बेस, ट्रेनिंग, पोलिंग स्टेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही ई.वी.एम. मशीनों का भौतिक सत्यापन, ई.वी.एम. मशीनों की उपलब्घता, निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त सामग्री, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था तथा मतगणना प्लान के संबंध में चर्चाकर, जिला निर्वाचन अधिकारियों केा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप गोवन्द वीसी में बताया कि पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या कम है। इसलिए मतदाता सूची में नये नाम जोडने के कार्य के दौरान महिलाओं का प्रतिशत बढाने की समझाइस दी जावे। साथ ही म.प्र. के सभी जिलो में मैनेजमंेट प्लांन, पोलिंग सेंटर और नये सेंटर बढ़ाने के वारे में अवगत कराया। इसी प्रकार ईवीएम मशीनों की उपलब्धता की जानकारी दी। कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील ने इस दौरान बताया कि श्योपुर जिले में कुल 4 लाख 266 मतदाता हैं। मतदाता सूचियों में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम चल रहा हैं। जिले में पूर्व में 511 मतदान केन्द्र बनाये गये थें। जिनमंे 25 नये मतदान केन्द्रों को बढाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रकार श्योपुर की विधानसभा श्योपुर और विजयपुर के क्षेत्र में 536 कुल मतदान केन्द्र होगें। इस दौरान कलेक्टर ने वीसी में श्योपुर जिले से संबंधित अन्य निर्वाचन संबंधी जानकारी भी दी।

मतदाता करें अपनी शिकायत दर्ज टाॅल फ्री नम्बर 1950 पर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा आम जन को भारतीय चुनाव प्रक्रिया से जोडने की दशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाईन, शिकायत, निवारण बेबसाइट तथा 1950 टाॅल फ्री नम्बर उपलब्ध कराया गया है। अपर कलेक्टर श्री जेसी बोरासी ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय म.प्र. भोपाल में दूरभाष क्रमांक 0755-2559612 पर नीता शर्मा, 0755-2559614 पर विवेक सरकार, 0755-2559615 पर अमित सोनी, 0755-2559616 पर अपूर्व जैन एवं 0755-2559617 पर नेहा यादव प्रभारी बनाये गये हैं। मतदाता किसी भी प्रकार की कठिनाई/शिकायत/मतदाता सूची में नाम शामिल किये जाने/नाम के विलोपन/सुधार/डुप्लीकेट कार्ड प्राप्त करने के लिए डायल कर सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री चुनाव काॅल सेन्टर 1950 स्थापित किया गया है। जिसका प्रभारी श्री राजेन्द्र प्रसाद पुरूहित को बनाया गया है। मतदाता कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10.30 बजे से 5.30 बजे तक उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।

मतदाता अपना नाम फार्म नं. 6 के माध्यम से वोटर लिस्ट में जुड़वायें

श्योपुर जिले के ऐसे आमजन जिनकी उम्र 1 जनवरी 2013 को 18 वर्ष या अधिक है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। तो ऐसे व्यक्ति अपने निवास क्षेत्र के मतदान सुविधा केन्द्र श्योपुर, कराहल और विजयपुर या जिला मुख्यालय पर स्थापित मतदाता सहायक केन्द्र पर जाकर, फार्म नं. 6 के माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते है। अपर कलेक्टर श्री जेसी बोरासी ने बताया कि फार्म नं. 7 नाम काटने बाबत, फार्म नं. 8 संशोधन हेतु तथा फार्म नं. 8 (क) का उपयोग प्रविष्टि को स्थानांतरित करने के लिए किया जा सकता है।  आमजन उपरोक्त फार्म भरकर तथा जन्म व निवास के संबंध में जो भी प्रूफ है, उनकी फोटोकाॅपी तथा दो फोटो के साथ फार्म जमा कर सकते है। मतदाता केन्द्र पर फार्म प्राप्ति की रसीद दी जायेगी। फार्म जमा होने पर बीएलओ के पास जाँच हेतु भेजा जावेंगा। इसके उपरांत  बीएलओ संबंधित आवेदकों के निवास पर जाकर आवश्यक छानबीन एवं जाँच कर, तहसील के माध्यम से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जो कि क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी/एसडीओ है, उन्हें देंगे।  एसडीओ या आरओ निर्णय लेकर आवेदक को डाक/बीएलओ के माध्यम से सूचित करेंगे।  संबंधित मतदाता सहायता केन्द्रों पर भी निराकरण की जानकारी रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। आवेदक द्वारा फार्म भरकर प्राप्त होने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से संबंधित बीएलओ को फार्म उपलब्ध कराकर जाँच कराई जायेगी।  आवेदक से प्राप्त फार्म के संबंध में दिये गये निर्णय की जानकारी भी मतदाता सहायता सुविधा केन्द्र में रखी जायेगी।  15 दिन बाद आवेदक को मतदाता सहायता सुविधा केन्द्र से या बीएलओ के माध्यम से फार्म पर निर्णय की जानकारी प्राप्त होगी।

सामान्य प्रशासन एवं सामान्य सभा की बैठक 30 अप्रैलको

जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई की अध्यक्षता में जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति और समान्य सभा की बैठक 30 अप्रैल 2013 को क्रमशः दोपहर 02.00 बजे एवं 2.30 बजे जिला पंचायत श्योपुर के सभागार में आयोजित की जावेगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचपी वर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के कार्यवाही विवरण पर चर्चा की जाकर माह मार्च 2013 के आय ब्यय एवं जिला पंचातय का आय ब्यय बजट वर्ष 2013-14 और 13 वां वित्त आयोग अंतर्गत जिला पंचायत को प्रातः परफारमेंट की राशि से कराये जाने वाले निर्माण कार्यो का चयन और अनुमोदन के साथ अन्य विषयों पर चर्चा होगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की जाकर, आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत सहरिया विकास अभिकरण, विद्युत वितरण कंपनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, उद्यानिकी और ब्यापार एवं उद्योग की समीक्षा की जाकर, अन्य विषयों पर चर्चा की जाकर आवश्यक निर्णय लिये जावेगी।

पेयजल संबंधी समस्याओं के निदान हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना  

श्योपुर जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए जिलास्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग खण्ड श्योपुर पर की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम पर अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री एनआर गोडि़या ने बताया कि जिला स्तर पर स्थापित किये गये कंट्रोल रूम का प्रभारी उपयंत्री श्री राजेन्द्र सिंह को बनाया गया है, जिनका मोबाईल क्रमांक 98266-05269 है। इसी प्रकार इस कंट्रोल रूम में सहायक के रूप में लगाई गई ड्यूटी के मुताविक श्री अविनाश चतुर्वेदी वाहन चालक के मोबाईल क्रमांक 98262-73288 और श्री जनरेल सिंह चैकीदार के मोबाईल क्रमांक 99930-76290 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: