नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (25 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (25 अप्रैल)


बेसलाईन सर्वे का कार्य प्रारंभ, सर्वे में युवा मतदाताओं की भी राय ली जायेगी

नीमच 25 अप्रेल 2013,मतदाताओं की निर्वाचन संबंधी जानकारी एकत्रित करने के लिये चुनाव आयोग के निर्देश पर बेसलाईन सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे का कार्य 30 मई तक चलेगा। सर्वे में युवा मतदाताओं की भी राय लेकर निर्वाचन संबंधी जानकारी एकत्रित की जायेगी। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले मतदाताओं के निर्वाचन संबंधी ज्ञान, दृष्टिकोण, व्यवहार, धारणा और वास्तविकता का पता लगाने के लिये बेसलाईन सर्वे करवाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं के बेसलाईन सर्वे के कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की है। सर्वे के लिये प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्र के 10-10 मतदान केंद्र का चयन किया गया है। इनमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मे पाॅच-पाॅच मतदान कंेद्र होंगे। चयनित 10 मतदाता में से पाॅच-पाॅच महिला और पुरूष होंगे, जिसमें दो-दो युवा मतदाता भी होेंगे। शेष तीन-तीन मतदाता 30 साल से अधिक आयु के हांेगे। यह चयन रेण्डम आधार पर होंगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा उक्त सर्वेक्षण के लिये आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय को नोडल अधिकरण बनाया गया है। जिला एंव तहसील स्तर पर सर्वे के लिये तैनात अमला बूथ-लेवल आॅफीसर की देख-रेख तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन और नियंत्रण में कार्य कर रहा है। सर्वे कार्य में जिन प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग लिया जायेगा, उनमें आई.सी.एम.आर. इंस्टीटयूट जबलपुर, टेªवल्स एण्ड टूरिज्म इंस्टीटयूट ग्वालियर,आई.आई.टी., आई.आई.एम., आई.आई.आई.टी., ग्वालियर तथा अन्य शामिल है। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयेाग द्वारा चिन्ह्त स्वैच्छिक संस्थानों(एन.जी.ओ.)की मदद भी ली जा सकती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई प्रश्नावली के आधार पर मतदाताओं से जानकारी एकत्रित करवाई जा रही है। प्राप्त जानकारी का विश्लेषण कर उसकी तालिकाएॅ बनाई जा रही है। इन तालिकाओं के बाद आगामी विधानसभा चुनाव के प्रति मतदाताआंे के ज्ञान, दृष्टिकोण, व्यवहार, धारणा में तथा वास्तविकता के बारे में विश्लेषण करवाया जायेगा। इसके आधार पर मतदाताओं को जागरूक कर प्रेरित करने के लिये निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्य-योजना बनाई जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान  आज  मनासा क्षैत्रवासियों को देंगे अनेकों सौगात  

नीमच 25 अप्रेल 2013,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान आज 26 अप्रेल को नीमच जिले के विकासखण्ड मनासा को करोड़ों के विकास एवं निर्माण कार्याे की सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री श्री चैहान मनासा मण्डी प्रागंण में शुक्रवार को दोपहर 2ः30 बजे आयोजित कार्यक्रम मेेें 24 करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपये लागत के विभिन्न 16 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगें। इसके अलावा संजीवनी 108 योजना के तहत आपातकालीन एम्बुलेंस को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 6.24 करोड़ लागत के एकीकृत जल ग्रहण क्षैत्र प्रबंधन कार्यक्रम बडकुआ, 6.94 करोड़ लागत के एकीकृत जल ग्रहण क्षैत्र प्रबंधन कार्यक्रम डांगड़ी 30.98 लाख लागत की सोनड़ी से बुरावन सड़क, 43.44 लाख लागत से निर्मित लसुडिया इस्तमुरार से बडोंदिया बुजुर्ग सडक, 34.27 लाख लागत की नीमच झालावाड़ रोड़ से भांगल बुजुर्ग सडक, 27.91 लाख लागत की नीमच झालावाड रोड से आमदखेडी सड़क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही शा.उ.मा.वि. महागढ़ मंे 4.60 लाख, कुण्डला में 9.23 लाख , उत्कृष्ट उ.मा.वि. मनासा में 9.23 लाख की लागत से बने अतिरिक्त शाला कक्षो, 34.26 लाख की लागत से नवनिर्मित शा.हाई स्कूल भवन जमुनियारावजी एवं कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ में 14 लाख की लागत से बने सीड ग्रेडर प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान मनासा क्षैत्र में 5 करोड़ 75 लाख 68 हजार रूपये लागत की 8.65 कि.मी. लम्बी कुकडेश्वर,हनुमंतिया,भाटखेडी, सुण्डी,, पावटी, लसुडिया एवं नलवा सडक, 57.93 लाख की अल्हेड-मनासा सडक ,एक करोड़ 22 लाख 97 हजार रूपये लागत की भादवामाता. पिपलियारावजी सड़क का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री जी एक करोड़ 23 लाख लागत के शा.क.उ.मा.वि. भवन मनासा एवं 57 लाख की लागत से रामपुरा में बस स्टैण्ड पर सीमेन्ट कांक्रीट सड़क एवं नाली निर्माण कार्यो का शिलान्यास भी करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री चैहान आज मनासा आएंगे

नीमच 25अप्रेल 2013,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान आज 26 अप्रेल  शुक्रवार को मन्दसौर से दोपहर 2ः10 बजे हैलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2ः30 बजे मनासा आएगें। मुख्यमंत्री श्री चैहान मनासा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद इसी दिन अपरान्ह 4ः15 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: