विकास की दौड़ में मध्यप्रदेश नहीं रहेगा पीछे: मुख्यमंत्री श्री चैहान, चंदला में इसी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय खोलने की घोषणा
छतरपुर/25 अप्रैल/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। विकास की दौड़ में प्रदेश को किसी भी हालत में पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान आज जिले के चंदला तहसील मुख्यालय पर खेल मैदान परिसर में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर एवं विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में आदिम जाति तथा अनु0 जाति कल्याण राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरिशंकर खटीक, क्षेत्रीय सांसद श्री जीतेंद्र सिंह बुंदेला, विधायक श्री रामदयाल अहिरवार, श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती आशा रानी सिंह एवं मानवेंद्र सिंह भंवर राजा, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. घासीराम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डीआईजी श्री व्ही के सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक श्री शियास ए, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भावना वालिम्बे, अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभांवित हो रहे हितग्राही तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाये जाने के लिये सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। किसानों को दिये जाने वाले कर्जों की ब्याज दर 18 प्रतिशत् से घटाकर शून्य प्रतिशत कर दी गयी है। केंद्र शासन द्वारा निर्धारित किये गये गेहूं के समर्थन मूल्य पर म0प्र0 सरकार द्वारा 150 रूपये बोनस के रूप में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जून माह से जिले के प्रत्येक ग्राम में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने जनता से प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आव्हान किया। उन्होंने आओ बनायें अपना मध्य प्रदेश के तहत जनता को अपने गांवों के विकास में भागीदार बनने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने घोषणा करते हुये कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र के जुलाई माह से चंदला में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कन्याओं के पैर पूजन कर बेटी वाले दम्पत्तियों को सम्मानित किया एवं बालिकाओं को एनएससी वितरित की।
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि चंदला क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने एवं केन नदी पर स्टाॅपडेम बनवाये जाने के लिये सर्वे का कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जायेगा। उन्होंने केन-बेतवा परियोजना का परीक्षण कर सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये पानी, सड़क, बिजली, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। श्री चैहान ने कहा कि किसानों को अब हर माह बिजली बिल जमा करने की आवश्यकता नहीं है। किसानों को साल में एक बार ही 1200 रूपये प्रति हाॅर्स पावर के हिसाब से जमा कराना होंगे। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 2013 तक किसानों के जो बिजली बिल लंबित हैं, उन पर शत्-प्रतिशत् सरचार्ज माफ कर दिया गया है। साथ ही मूल बिल की आधी राशि सरकार देगी। उन्होंने कहा कि जून माह से गरीबों को 1 रूपये प्रति किलो के मान से गेहूं एवं 2 रूपये प्रति किलो के मान से चावल उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही एक रूपये प्रति किलो के मान से आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि गरीब जो जहां घर बनाकर रह रहे हैं उन्हें वहां शासन द्वारा पट्टे दिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिये शासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रारंभ की गई है। जिसके तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिये ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60 वर्ष के उपर वाले बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रायें कराई जा रही हैं। जो निरंतर जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने क्षेत्र के विकास के लिये चंदला में कन्या हाईस्कूल का स्थान परिर्विर्तत कर शहर में ही लगाये जाने, लवकुशनगर एवं चंदला में बायपास मार्ग बनवाने, लवकुशनगर में अंबेडकर पार्क बनवाने एवं विभिन्न स्कूलों का परीक्षण कराकर उन्न्यन करने की महत्वपूर्ण घोषणायें कीं। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के चेक एवं सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में क्ष्ेात्रीय सांसद श्री जीतेंद्र सिंह बुंदेला एवं विधायक श्री रामदयाल अहिरवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। स्वागत उद्बोधन भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ. घासीराम पटेल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश खरे द्वारा किया गया।
160 करोड़ 30 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने आज जिले के लवकुशनगर विकासखण्ड के अंतर्गत चंदला तहसील मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर के दौरान कुल 160 करोड़ 30 लाख रूपये लागत राशि के 22 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान कीं। उन्होंने कुल 151 करोड़ 94 लाख 52 हजार रूपये लागत राशि के 13 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं 8 करोड़ 35 लाख 52 हजार रूपये लागत राशि के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पित कार्यों में नौगांव में आरएपीडीआरपी योजना अंतर्गत 1 करोड़ 23 लाख रूपये लागत राशि के 33/11 केव्ही उपकेंद्र की स्थापना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमयू 2 के अंतर्गत 26 लाख 77 हजार रूपये लागत राशि के गौरिहार में 50 सीटर छात्रावास का 100 सीटर में उन्नयन कार्य, 70 लाख 60 हजार रूपये लागत राशि के ग्रेवल मार्ग निर्माण कल्याणपुर से किवाती तक, 45 लाख 22 हजार रूपये लागत राशि के हथौहा से खैराही ग्रेवल रोड, 41 लाख 9 हजार रूपये लागत राशि के ग्रेवल मार्ग निर्माण नयागांव से हटवाहा तक, 24 लाख 47 हजार रूपये लागत राशि के ग्रेवल मार्ग निर्माण देवरा से डुगरिया तक, 37 लाख 53 हजार रूपये लागत राशि के ग्रेवल मार्ग निर्माण पाटन से बरबसपुरा तक, 71 लाख 48 हजार रूपये लागत राशि के छात्रावास निर्माण चुरयारी एवं 3 करोड़ 95 लाख 36 हजार रूपये लागत राशि के राजनगर-बछौन मार्ग के किलोमीटर 17 में उर्मिल नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का लोकार्पण शामिल है।
इसी तरह जिन कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास किया गया, उनमें पीएमएसवाई योजनांतर्गत 93 लाख 59 हजार रूपये लागत राशि के सिजई से नगरौली पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 64 लाख 80 हजार रूपये लागत राशि के बगमउ से सिलपतपुरा पहुंच मार्ग, 76 लाख 81 हजार रूपये लागत राशि के हिनौता से बधारी पहुंच मार्ग, 64 लाख 26 हजार रूपये लागत राशि के लौंड़ी-चंदला मार्ग से पटना पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 52 लाख 28 हजार रूपये लागत राशि के चंदला से छतपुरा पहुंच मार्ग, 1 करोड़ 68 लाख 88 हजार रूपये लागत राशि के गोयरा से बारीखेड़ा पहुंच मार्ग का कार्य शामिल है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 3 करोड़ 43 लाख 5 हजार रूपये लागतराशि के राजनगर-बछौन मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 76 करोड़ 61 लाख 68 हजार रूपये लागत राशि के मलहरा-लौंड़ी-चंदला-अजयगढ़ मार्ग, 61 करोड़ 10 लाख रूपये लागत राशि के चंदला-सरवई-गौरिहार-मटौंध मार्ग का निर्माण कार्य, जिला शहरी विकास अभिकरण के अंतर्गत चंदला में 40 लाख रूपये लागत राशि के पाइप लाइन विस्तार एवं नलकूप खनन का निर्माण, 35 लाख रूपये लागत राशि के ओवरहेड टैंक निर्माण एवं इंटेकवेल निर्माण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमयू 2 के अंतर्गत 52 लाख 11 हजार रूपये लागत राशि के गहबरा रोड से खगरहा में पुलिया का निर्माण एवं 32 लाख 6 हजार रूपये लागत राशि के रपटा कम स्टाॅपडेम नाद पड़रिया के निर्माण कार्य का भूमिपूजन-शिलान्यास शामिल है।
नोगाॅव एस0डी0एम0 ने फर्जी ्रपमाण पत्रों का किया खुलासा-?
- जिला कलेक्टर को इस प्रकरण की सही जाॅच कराना चाहिये
नौगाॅव (छतरपुर ) नौगाॅव उप पंजीयक कार्यालय में 9 जनवरी 2013 को महाराजपुर नगर पालिका व्दारा जारी प्रमाण पत्र क्र0 381/न0पा0/013 दिनांक 9 जनवरी 2013 के व्दारा भूमि नगर पालिका सीमा से बाहर होने का प्रमाण पत्र हाथ से लिखा प्रस्तुत हुआ जिस पर उप पंजीयक लिपिक ने हाथ से लिखा प्रमाण पत्र का संदेह करते हुये प्रमाण पत्र को अस्वीकार करने की बात की जिससे संपत्ति बैचने बाले की ओर से महाराजपुर से राजेष चैरसिया पिता श्री प्रीतम सिंह चैरसिया ने इसका बिरोध करते हुये प्रमाण पत्र सही होने की बात की , विवाद के चलते पंजीयन लिपिक श्री ए0वी0 त्रिपाठी ने 7 जनवरी 2013 को भीमसेन पिता श्री सुखनंदन चैरसिया नि0 महाराजपुर व्दारा पिं्रट प्रमाण पत्र दिखाकर कहा कि इसी प्रकार का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें , प्रमाण पत्र में प्रथक प्रथक नम्बर होने पर इसकी षिकायत राजेष चैरसिया ने नौगाॅव अनुविभागीय अधिकारी श्री डी0पी0व्दिवेव्दी जी से करते हुये जाॅच कराने की माॅग की गई । एस0डी0एम ने प्रमाण पत्रों की जाॅच कराई तो राजेष चैरसिया के पक्षकार व्दारा प्रस्तुत प्रमाण पत्र सही पाया गया तथा भीम सेन चैरसिया का फर्जी पाया गया । इस प्रकार के प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नौगाॅव ने 1 जनवरी 2012 से प्रमाण पत्रों की जाॅच करने हेतू कार्यालय पत्र क्रमाॅक 522/प्रवा0-2/2013 दिनांक 3-4-2013 के व्दारा महाराजपुर नगर पालिका अधिकारी को जाॅच हेतू लिया जिस पर ंें 9 ्रपमाण पत्र नगर पालिका कार्यालय महाराजपुर से जारी होना नही पाये गये , जबकि कार्यालय की ष्षील मुहर व हस्ताक्षर थें , तीन प्रमाण पत्र रिकार्ड में दर्ज पाये गये । भीम सेन चैरसिया ने पीजी सेल में षिकायत दर्ज कराते हुये जाॅच अधिकारी से अनुरोध किया कि जो प्रमाण पत्र उनके दस्तावेज में लगाया गया है वह नगर पालिका महाराजपुर के बाबू एवं तहसील में बैठने बाले एक अमुक व्यक्ति ने कूट रचित दस्तावेज तैयार किया है लेकिन उसकी जाॅच में कोई अहमियत नही समझी गई । राजेष चैरसिया ने अपनी जाॅच पुनः ष्षासन स्तर पर कराने केलिए लिखा जिसमें किसी भी पक्षकारों के व्यान न लिये जाना जाॅच अधिकारी की जाॅच पर संदेह करता है । इस प्रकरण मे राजनैतिक दवाव एवं रिष्वतखोरी को भी सहभागीदारी मानी जा सकती है क्योकि जाॅच रिपोर्ट एक तरफा की गई है । अब पुलिस विभाग को प्रथम सूचना रिपोर्ट सौपकर जाॅच कराई की बात की जा रही है ।
मध्य प्रदेष सरकार की मुख्य आय का स्त्रोत पंजीयन विभाग माना जाता है इस विभाग में अचल संपत्ति बिक्रय होने या सौदा करने पर विभाग में पंजीयन एक्ट के तहत राजस्व बसूली की जाती है, पंजीयन विभाग में दस्तावेज लिखने केलिए रजिस्ट्रेषन एक्ट में दस्तावेज लेखक की नियुक्ति जिला पंजीयक व्दारा की जाती है जिसका कार्य पक्षकारों व्दारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति का विवरण नियमानुसार दस्तावेज में लेख करें उसे दस्तावेज जाॅचने एवं पूॅछने का अधिकार नही दिया गया है , संपत्ति बिक्रेता के कहे व बताये अनुसार मौजूदा दस्तावेजो के आधार पर तथा दो गवाहो के के समक्ष दस्तोवज लिखकर पंजीयन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, पंजीयन अधिकारी संपत्ति का मूल्य व बाजार मूल्य का मिलान करने के बाद पक्षकारों के ब्यान व फोटो का मिलान करता है साक्षीगण दस्तावेज के मुख्य गवाह होते है , पंजीयन अधिकारी संपत्ति मूल्य कम होने पर दस्तोवज को स्टाम्प एकट के तहत जप्त करता है । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व्दारा इन प्रमाण पत्रों के आधार पर नौगाॅव उप पंजीयक का लिखित आदेष दिया कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर राजस्व कर की चोरी की गई तथा प़क्षकारों ने कूट रचित दस्तावेज के आधार पर बैनामा पंजीयन कराये है । नौगाॅव अनुविभागीय अधिकारी भी स्वीकार करते है कि इस प्रकार के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने बाले एंव बनवाने बाले ही दोषी है इसकी सही जाॅच पुलिस अपनी विवेचना में ही कर पायेगी । नगर पालिका महाराजपुर के बाबू की मिली भगत के दो प्रमाण पत्र ऐसे है जो एक ही तारीख में बिभिन्न तरह के है ।
उप पंजीयक नौगाॅव एस0डी0एम0 की जाॅच रिपोर्ट पर नौगाॅव पुलिस को अपनी ओर से प्रथम सूचना रिपोर्ट सौपेगे । पुलिस के लिए जाॅच का बिषय है िकइस प्रकार के प्रमाण पत्र नगर पालिका महाराजपुर के किसी बाबू कि मिली भगत से एक से जारी हुये जिसमें कार्यालय का जाबक पंजी रजिस्टर में दज्र्र नही किये गये या राजस्व चोरी के लिए जिस व्यक्ति ने एक से लगातार नौ प्रमाण पत्र जारी किये है वह कहाॅ व किसके व्दारा बनाये गये है, जाॅच में यह भी बिषय है कि दस्तावेज की सम्पूर्ण कार्यावाही बैचने बाले की ओर से होती है जिसमें एक ष्षपथ पत्र बिक्रेता देता है कि जो संपत्ति बिक्रय हो रही है उसका मालिक मॅ हॅू तथा जो दस्तावेज लगाये जा रहे है वह मेरे व्दारा प्रस्तुत है उनकी सम्पूर्ण जुम्मेदारी बिक्रेता की है, इस कूट रचित दस्तावेज में संपत्ति बिक्रय करने बाला ही सर्वाधिक कानूनी रूपसे दोषी होता है फिर खरीददार, गवाहो व लेखक को संपंत्ति के बारे में पूर्ण जानकारी नही होती न ही उनकी सहमति होती है इसलिए इस प्रमाण के फजी दस्तावेजों में किसी भी रूपमें लेखक व गवाहो का कोई लोभ लालच या छल नही रहता है । पुलिस कोई भी अपराध दर्ज करने के बाद उसकी विवेचना करती है क्योकि अपराध सिध्द करने का दायित्व पुलिस विवेचना अधिकारी का ही होता है । इस प्रकार के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला सर्वाधिक दोषी व अपराधी है जिसकी जाॅच होना चाहिये साथ ही ऐसे व्यक्ति चाहे वह कर्मचारी हो या प्राइवेट नागरिक उनके बिरूध्द कठोर कानूनी कार्यावाही न्यायहित में आवष्यक है । नौगाॅव जनपद पंचायत क्षेत्र की जनता छतरपुर जिला कलेक्टर से आषा करती है इस इस ्रपकार के गंभीर मामलें में जिला कलैक्टर श्री राजेष बहुगुणा जी को रूचि लेकर सही जाॅच कराई चाहिए जिससे निदोष झूठे फॅस न जाये तथा दोषी जिन्होने प्रमाण पत्र बनवाये व बनाये वह बचकर निकल न जावे ।
जुआ खेल रहे जुआरियो को मौके पर हरपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया
छतरपुर . जिला पुलिस अधीक्षक छतरपुर के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 24.04.2013 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर कि कैमाहा हार मे नाला के पास जुआ हो रहा है, जिस पर थाना प्रभारी हरपालपुर हरीष दुबे एवं थाने के स्टाफ एसआई करन सिंह परिहार , प्र0आर0 हरिषचंद यादव, आर0 राकेष मीना, आर0 सुरेन्द्र यादव व आर0 रामदास मीना ने मौके पर जुआ खेल रहे आरोपी प्रवेन्द्र सिंह ठाकुर पिता मूरत सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी रानीपुरा, नन्नु उर्फ प्रेमनारायन पिता दयाराम राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कैमाहा, हजात खाॅ निवासी ग्राम गाडो थाना महोपखंड जिला महोबा को गिरफ्तार किया गया। जुआ के फड से आरोपियो से 13300 रूपये नगद, 52 ताष के पत्ते एवं एक मोटर साईकिल जप्त कर आरोपियो के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी।
सट्टे के आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 24.04.2013 को जिला अस्पताल छतरपुर के पीछे मुकेष यादव के मकान रिकान्डो सेंटर मे हो रहे आईपीएल सट्टा मे मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर के निर्देषन मे कोतवाली पुलिस छतरपुर ने आरोपी मुकेष यादव, भूपेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, जीतेन्द्र सिंह पुरोहित, बंदी उर्फ बृजेष यादव व सचिन यादव निवासी डाकखाना छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियो से एलसीडी टीव्ही, 4500 रूपये, 06 मोबाईल व एक सट्टा पर्ची जप्त की गयी सन् 2004 मे 11 वर्षीय एक लडकी गुमने की सूचना उसके पिता द्वारा थाना ओरछा रोड पर की गयी थी। जिसमे लडकी का पता न चलने पर खात्मा भेजा गया था। 9 वर्ष बाद गुमषुदा लडकी वापिस लौटने पर आवेदन पत्र दिया कि उसके मामा ईष्वर रेड्डी व मामी गीता बाई एवं उसके पडोसी गुडडू सिसोदिया ने उसे बहला फुसलाकर देवास ले गये उसके बाद धोलपुर राजस्थान मे शीला सांवत नाम की महिला को बेच दिया जिसने 5 वर्ष अपने घर पर कराने के बाद उसकी लडकी विनीता सांवत के पास मुम्बई भेज दिया उससे देह व्यापार कराया गया ं। आवेदिका के मामा ईषवर दास रेडडी एवं मामी गीता बाई एवं उसके पडोसी गुडडू सिसोदिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया गया। अन्य आरोपियो के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जुआ खेल रहे जुआरियो को मौके पर हरपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया
दिनांक 24.04.2013 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर कि कैमाहा हार मे नाला के पास जुआ हो रहा है, जिस पर थाना प्रभारी हरपालपुर हरीष दुबे एवं थाने के स्टाफ एसआई करन सिंह परिहार , प्र0आर0 हरिषचंद यादव, आर0 राकेष मीना, आर0 सुरेन्द्र यादव व आर0 रामदास मीना ने मौके पर जुआ खेल रहे आरोपी प्रवेन्द्र सिंह ठाकुर पिता मूरत सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी रानीपुरा, नन्नु उर्फ प्रेमनारायन पिता दयाराम राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कैमाहा, हजात खाॅ निवासी ग्राम गाडो थाना महोपखंड जिला महोबा को गिरफ्तार किया गया। जुआ के फड से आरोपियो से 13300 रूपये नगद, 52 ताष के पत्ते एवं एक मोटर साईकिल जप्त कर आरोपियो के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें