पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (25 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (25 अप्रैल)


हर गरीब के झोपडें में पहुंचेगा विकास का प्रकाश-मुख्यमंत्री
  • पन्ना के गांव से अब मिट गया बिजली कटौती का कलंक-मुख्यमंत्री
  • धान खरीदी में भी किसानों को मिलेगा 150 रूपये बोनस-मुख्यमंत्री
  • अगले वर्ष तक होगा 17.5 हजार मेगा वाट बिजली का उत्पादन-श्री शुक्ल 


पन्ना 25 अप्रैल 13/पन्ना जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने पालीटेक्निक मैदान में आयोजित समारोह में जिले के गांव को 24 घण्टे बिजली देने वाली अटल ज्योति योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने पन्ना नगर की जल आवर्धन योजना के प्रथम चरण का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब पन्ना जिले के गांव से बिजली कटौती का कंलक मिट गया है। हमने 5 वर्ष पहले जो सपना देखा था वह पूरा हो गया है। इसके लिए प्रदेश में 11 हजार करोड रूपये खर्च करके फीडर सेपरेशन किया गया है। अब पन्ना जिले के हर गांव को बिजली तथा हर खेत को पानी मिलेगा। यहां का किसान पंजाब से भी अधिक कृषि उत्पादन करेगा। पन्ना में 55 सिंचाई परियोजनाएं पूरी करके 13700 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सरकार जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने के साथ गेंहू खरीदी पर 150 रूपये का बोनस दे रही है। किसानों को आगामी फसल में धान में भी प्रति क्विंटल 150 रूपये का बोनस दिया जाएगा। अब बिजली के बिल साल में केवल 2 बार आएंगे। किसान केवल 1200 रूपये प्रति हार्स पावर की दर से बिल दें। पुराने लंबित बिलांे में भी सरचार्ज पूरी तरह से माफ करके केवल मूल राशि का आधा जमा करने पर शेष अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के सहयोग से ही प्रदेश का विकास होगा। प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए योजना बनाकर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप मध्य प्रदेश खेती तथा विकास में देश का नम्बर वन राज्य बन गया है। युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आरंभ की गई है। इसमें 50 हजार से लेकर 25 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। ऋण की गारंटी सरकार ले रही है। पन्ना जिले के हर गांव में अब भरपूर बिजली है। युवा आगे बढकर छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करें। इनसे उत्पादित वस्तुओं के विपणन में भी सहायता दी जाएगी। युवाओं को प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर गरीब के विकास के लिए संकल्पित है। जब तक विकास का प्रकाश हर गरीब के झोपडें में नही पहुचा तब तक विकास बेमानी है। गरीबों को जून महिने से एक रूपये प्रति किलो गेंहू तथा दो रूपये प्रति किलो चावल उचित मूल्य दुकानों से देगी। जो गरीब शासकीय भूमि पर रह रहे हैं उन्हें पट्टे दिए जाएंगे। लाडली लक्ष्मी योजना से 14 लाख से अधिक बेटियां लखपति बनी हैं। उन्होंने ग्रामीण शिल्पियों के विकास, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, गांव की बेटी योजना की भी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पन्ना नगर के विकास के लिए 11.70 करोड से सडक निर्माण का कार्य मंजूर किया गया है। पर्यटन विकास के लिए 819 लाख रूपये के कार्य मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि हर व्यक्ति नशा से दूर रहे। प्रदेश में शराब की नई दुकान नही खोली जाएगी। पुलिस अवैध शराब बिक्री पर कडी कार्यवाही करें। समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कन्यापूजन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आवास मिशन, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रसूति सहायता वितरित की तथा दो बच्चियों पर आपरेशन कराने वाले दम्पत्ति को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए खनिज तथा ऊर्जा राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पन्ना जिले के लिए आज स्वर्णिम उपलब्धि का दिन है। हर गांव को 24 घण्टे बिजली देने का सपना आज पूरा हुआ है। अटल ज्योति योजना से जगमग होने वाला पन्ना 13वां जिला है। अब खेती तथा उद्योगों को भरपूर बिजली मिलेगी। इससे जिले का बेहतर विकास होगा। प्रदेश में जून माह तक सभी 50 जिलों में 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति होने लगेगी। अगले वर्ष तक प्रदेश में 17500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। यह अगले 5 वर्ष तक के लिए प्रदेश की मांग की पूर्ति के लिए पर्याप्त होगा। पूरे प्रदेश में सडकों, सिंचाई और बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। पन्ना जिले में एक हजार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर गांव-गांव पर्याप्त बिजली देने की व्यवस्था की गई है। किसानों को बिल माफी तथा फ्लेट रेट पर बिजली देने की भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने अटल ज्योति योजना को पूरा करने के लिए दिन रात कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी। 

समारोह का समापन पूर्व मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा आभार प्रदर्शन से हुआ। उन्होंने कहा कि जिले में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बनने पर पन्ना जिले के लिए नई मांगे की जाएंगी। उन्होंने अटल ज्योति योजना का लाभ जिले को देने के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में अतिथियों का स्वागत श्री सतानन्द गौतम ने किया। उन्होंने गुनौर को महाविद्यालय की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में कृषि मंत्री श्री रामकृष्ण कुसमरिया, राज्यमंत्री कृषि, लोेक सेवा प्रबंधन, खेल एवं पर्यटन श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला, विधायक गुनौर डाॅ. राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुदामा बाई पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका पन्ना श्रीमती शारदा पाठक ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। समारोह में बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, पूर्व विधायक श्री गोरेलाल अहिरवार, पूर्व विधायक श्री कांशी बागरी, श्री जय प्रकाश पटेल, श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी, कमिश्नर सागर आर.के. माथुर, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध संचालक सुखबीर सिंह, कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, पत्रकारगण तथा हजारों आमजन उपस्थित रहे। समारोह में चारो ओर विभिन्न विभागों की विभागीय प्रदर्शिनियां लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। लोक कलाकारों ने भी मधूर गीतों से विकास योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान चलाकर सुधारे गए 324 हैण्डपम्प

पन्ना 25 अप्रैल 13/गांवों में पेयजल की आपूर्ति का सबसे बडा साधन हैण्डपम्प है। गर्मी बढने के साथ पानी की मांग बढती है। अधिक भार पडने तथा जल स्तर के नीचे चले जाने से कई हैण्डपम्प पानी देना बंद कर देते हैं। ऐसे हैण्डपम्पों के सुधार के लिए जिले में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 324 बिगडे हैण्डपम्पों का सुधार कर उन्हें पानी देने योग्य बनाया गया। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एस.के. वर्मा ने बताया कि हैण्डपम्पों के सुधार का अभियान 15 से 21 अप्रैल तक चलाया गया। इस अवधि में 466 गांवो का दलों ने भ्रमण किया। दलों द्वारा 581 बंद हैण्डपम्पों में सुधार कार्य किया गया। इनमें से 324 सुधार कर चालू किए गए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4242 हैण्डपम्पों स्थापित हैं इनमें से 3661 चालू हैं। शेष 581 बंद हैण्डपम्पों में से 142 सुधार योग्य नही है। जल स्तर घटने से 115 हैण्डपम्प बंद हो गए हैं। तकनीकी खराबी वाले सभी हैण्डपम्पों में सुधार कार्य निरंतर किया जा रहा है। हैण्डपम्प सुधार के लिए जिला और तहसील स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाए गए हैं। 

जिले में समर्थन मूल्य पर 117529.50 क्विंटल गेंहू की खरीद 

पन्ना 25 अपै्रल 13/किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिलेभर में 41 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर बोनस के साथ गेंहू खरीद की जा रही है। किसानों से 1500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। गेंहू की आॅनलाईन खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है।  अब तक 2541 किसानों से 117529.50 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है। खरीदे गए गेंहू के लिए किसानों को 16 करोड 86 लाख 73 हजार 606 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में अपर कलेक्टर विकास चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बताया कि खरीदी केन्द्र पहाडीखेडा में 2401.50 क्विं., बृजपुर में 4498.50 क्विं., लक्ष्मीपुर में 8431.50 क्विंटल, देवेन्द्रनगर में 4112 क्विं., राजापुर में 5050 क्विं., बिरवाही में 2879 क्विं, रैगढ में 3450 क्विं, अमानगंज में 9615 क्विंटल, गुनौर में 2305.50 क्विंटल तथा सलेहा में 2360.50 क्विं. गेंहू की खरीद हुई है। खरीदी केन्द्र पवई में 1485.50 क्विं, करही में 1868.50 क्विं, सिमरिया में 3819 क्विंटल, रैयासांटा 21 क्विंटल, शाहनगर 75.50 क्विंटल, बोरी में 3085 क्विं, रैपुरा में 3435.50 क्विंटल, बघवारकला में 840 क्विं, बघरौड में 429 क्विं, धरमपुर 86 क्विंटल, विपणन समिति देवेन्द्रनगर में 12320.50 क्विंटल, विपणन समिति गुनौर में 9864.50 क्विंटल, बराछ में 3442 क्विंटल, ककरहटी 4481.50 क्विंटल खरीद हो चुकी है। कमताना में 5748 क्विंटल, द्वारी में 2308 क्विं, कृष्णगढ में 2755 क्विं, मोहन्द्रा में 1837.50 क्विंटल, पगरा में 2790.50 क्विंटल, फतेहपुर में 1124 क्विं, झरकुआ में 2931 क्विंटल, पिष्टा 39 क्विंटल, बनहरी में 1924 क्विं, तथा सहकारी समिति महेबा में 2722 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है। सुनवानीकला में 595.50 क्विं, मुडवारी में 992 क्विं, पडरियाकला में 598 क्विं तथा मलघन में 210 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई है। खरीदे गए गेंहू का लगातार परिवहन तथा भण्डारण किया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: