एक मई से रेल टिकटों का आरक्षण दो महीने पह्ले करवाया जा सकता है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

एक मई से रेल टिकटों का आरक्षण दो महीने पह्ले करवाया जा सकता है.


रेलवे ने गुरुवार को टिकटों के आरक्षण की अग्रिम बुकिंग की अवधि को चार महीने से घटा कर दो महीने करने का निर्णय किया। नई व्यवस्था एक मई से लागू होगी।

रेलवे द्वारा यहां जारी एक अधिसूचना के मुताबिक आरक्षित टिकटों की बुकिंग की अग्रिम अवधि एक मई से 120 दिन से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तारीख को छोडकर) रहेगी। हालांकि 30 अप्रैल तक अग्रिम आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था लागू रहेगी।

रेलवे ने दलालों को थोक में टिकटें बुक कराने की व्यवस्था से रोकने के इरादे से ऐसा कदम उठाया है क्योंकि ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि दलाल काफी पहले बड़ी संख्या में टिकटें बुक करा लेते हैं। आमतौर पर सामान्य यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से महीने दो महीने पहले टिकटें बुक कराते हैं। रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन की सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: