छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (27 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (27 अप्रैल)


महिला महासम्मेलन आज

छतरपुर, 27 अप्रैल / देशभर में मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रही दरिन्दगी के विरोध में 28 अप्रैल दिन-रविवार को दोपहर 3 बजे महिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। महासम्मेलन की संयोजक इंजी. कीर्ति विश्वकर्मा ने बताया कि महिला शक्ति के इस विशाल एकत्रीकरण का कार्यक्रम बस स्टैण्ड में कल्याण धर्मशाला के पास दुर्गा शक्ति गैरिज के समक्ष किया गया है। महासम्मेलन में सामाजिक चरित्र में आई गिरावट को रोकने के लिए विचार मंथन किया जायेगा। कार्यक्रम में श्रीमती गायत्री देवी परमार अध्यक्ष महिला समिति, श्रीमती रोजाना मैसी समाज सेविका, श्रीमती दोसाज डायरेक्टर क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल, श्रीमती मीना सक्सेना अध्यक्ष लाइंस क्लब, श्रीमती शशि ब्राउन प्रिसिंपल क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल, श्रीमती मीरा गुप्ता एडवोकेट, श्रीमती मीरा सिंह ए.जी.ओ. अध्यक्ष, अफसर जहाॅ महिला जाग्रति मंच, श्रीमती रहीसा सिद्धीकी पार्षद, कु. रजिया एडवोकेट, श्रीमती दमयंती गांधी आश्रम, विनोदनी रावत अध्यक्ष महिला गहोई समाज, निशी सिंह अध्यक्ष परिवार कल्याण परामर्श केन्द्र, मालती श्रीवास्तव समाज सेविका, संतोष प्रजापति, सविता सिंह समाज सेविका, शैल्जा जी ब्रम्ह कुमारी आश्रम, ऐनजेला डेनियल समाज सेविका, श्रीमती अल्का खरे, श्रीमती नीतू जैन उपाध्यक्ष जैन समाज, श्रीमती रश्मि चैधरी समाज सेवी, श्रीमती रश्मि माथुर समाज सेविका सहित अग्रवाल समाज एवं विभिन्न समुदाय की महिलायें कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होकर अपने विचार व्यक्त करेंगी। श्रीमती विश्वकर्मा ने जिले की सभी जागरूक महिलाओं और युवाओं से महिला महासम्मेलन में शामिल होकर उसे सफल बनाने की अपील की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: