अवैध भेंडरों से पटा नरकटियागंज जंक्सन और रेल परिक्षेत्र
नरकटियागंज ,नरकटियागंज जंक्शन पर अवैध वेण्डरो का कब्जा काफी दिनो से चल रहा है। कई बार बाहर से आई विशेष शाखा की टीमों ने इसकी जाँच की कई अवैध भेण्डर पकडे भी गये। अलबत्ता अवैध भेण्डरोे से निजात नहीं मिल सका, रेल परिसर में भी अवैध दूकाने सजती रहती हैं। बाहर से आई टीमों की जाँच के बाद निरीह अवैध दूकानदारों के नाजायज किराया वसूलने वाले रेलवे के तथाककथित मठाधीश अपना किराया जरूर बढा देते हैं। सूत्रों की माने तो वे अवैध भेण्डर और दूकानदार अखबार वालों के प्रति सही नजरिया भी नहीं रखते। उनका मानना है कि अखबार में खबर छपने के बाद ही उनका किराया बढ जाता हैं। विगत दिनों आरपीएफ ने सभी अवैध भेण्डरों और दूकानदारों से रेलवे परिक्षेत्र और प्लेटफार्म खाली करा दिया था। लेकिन इन दिनों एक बार फिर से दर्जनों अवैध भेंडरों से रेलवे परिक्षेत्र और प्लेटफार्म पटा पड़ा है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि रेलवे परिक्षेत्र में लगने वाले अवैध दूकानदारों और प्लेटफार्म के अवैध भेण्डरों से प्रतिमाह निर्धारित राशि वसूल कर रेलवे के राजस्व खाता में डाल दिया जाए तो रेलवे को काफी मुनाफा होगा। फिलवक्त रेलवे परिक्षेत्र के दूकानदारों से अवैध वसूली रेलवे के कतिपय अधिकारियों की शह पर अवांछनीय तत्व कर रहे है और उनके द्वारा अवैध कारोबार धड़ल्लें सेे जारी है। आए दिन रेल प्रशासन नरकटियागंज जंक्शन पर अवैध कारोबार रोकने का ढि़ढोरा पिटती रही है, जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है। अवैध कारोबारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जंक्शन पर बेरोक टोक प्रतिबंधीत गुटखा-पान मसाले और सिगरेट की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। अवैध भेंडर प्लेटफार्म पर ठेला, उस पर स्टोव जलाकर अपनी मनमानी कर रहे है और उन्हें रोकने में रेल प्रशासन पूर्णतः विफल है, अथवा उन्हें शह दे रहा है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों अखबारों में छपी खबर पर समस्तीपुर के स्पेशल टीम के द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान अवैध भेंडर पकड़े गये थे। निरीक्षण के बाद कुछ दिनों के लिए अवैध भेंडर जंक्शन और रेलवे परिक्षेत्र में नहीें दिखे, लेकिन इन दिनों फिर से रेल प्रशासन की शह पर अवैध कारोबार पर चरम पर हैं।
एमओ ने की डीलर पर लगे आरोपों की जाँच, डीलर फरार
नरकटियागंज । स्थानीय प्रखण्ड के पंचायत बरवा बरौली के डीलर निजामुद्दीन के द्वारा तीन माह का राशन हड़पने के आरोपों की जाँच के लिये प्रखण्ड खाद आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार बरवा बरौली रविवार की सुबह पहुँचें तो निजामुद्दीन डीलर के जनवितरण दुकान बंद मिला, और डीलर के पुत्र से पुछताछ करने पर उसने बताया कि दिल्ली गयें हुए है, जबकि ग्रामिणों ने बताया कि डीलर निजामुद्दीन जमात में गया हुआ है। एम0 ओ0 अशोक कुमार ने बताया कि डीलर ने इस माह के किरासन तेल का उठाव अभी तक नहीं किया है, बताते चले कि वहाँ के मुखिया एहसान अली अंसारी द्वारा डीलर पर सितम्बर, अक्टूबर2012 और जनवरी2013 माह का उठाव कर लेने और उपभोक्ताओं में वितरण नहीं करने की शिकायत एस0 डी0 एम0 और एम0 ओ0 से की गई हैं। उपमुखिया गुलाब हुसैन के द्वारा भी अधिकारियों के पास आवेदन दिया गया था, जिसके बाद एम0 ओ0 अशोक कुमार जाँच के लियें आये और ग्रामिणों के द्वारा उन्हें ज्ञात हुआ कि डीलर पर लगायें गयें आरोप सत्य हैं, एम0 ओ0 अशोक कुमार ने बताया कि डीलर के लाइसेंस रद्द करने के लिये लिखा जा रहा हैं। एम0 ओ0 अशोक कुमार ने बताया कि इससे पूर्व में भी शिकायत डीलर के खिलाफ मिला था, और उन्होनें ने जाँच कर उच्च अधिकारियों को रिर्पोट दिया, जिसका कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं दिखा। इन्ही के फलस्वरुप डीलरों की मनमानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें