दाहिनी आंख की रोशनी गायब होने से महादलित परेशान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 अप्रैल 2013

दाहिनी आंख की रोशनी गायब होने से महादलित परेशान


गया। दो माह से वाटर एड इंडिया के जल स्वच्छता विशेशज्ञ अमर कुमार भारती परेशान हैं। 19 फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में स्थित प्रगति ग्रामीण विकास समिति के कार्यालय से छुट्टी लेकर नालंदा जिले के नगर नौसा प्रखंड के मौहीउद्दीन नगर स्थित घर जा रहे थे। इस बीच गया के मुख्य मार्ग पर ही दुर्घटना हो गयी।  गाड़ी की चपेट में पड़ गये। छाती और सिर में अधिक चोट लग गयी। 

गया में स्थित में डा. अभय सिन्हा से इलाज कराये। इसके बाद पटना रेफर कर दिये। अभी तक 55 हजार रूपए खर्च कर दिये है। इसके बावजूद भी पूर्णतः स्वस्थ नहीं हो सके हैं। संमार्ग से बातचीत में महादलित मुसहर समुदाय के अमर कुमार भारती ने बताया कि हेड और चेस्ट में चोट लगी थी। दाहिनी आंख की हड्डी टूट गयी है। यहां के नस सूख गया है। इसके कारण दाहिनी आंख की रोशनी गायब हो गयी है। आंख से सामने अंधकार छा जाता है। चेस्ट में चोट लगने से एक माह तक बलगम निकालते समय रक्त निकलता था। दवा-दारू करने पर बलगम के साथ रक्त आना बंद हो गया है। पटना के डा. अरविंद कुमार अखौरी ने रेफर दिल्ली, मुम्बई और नेपाल कर दिया है। डाक्टर साहब ने परामर्श दिये हैं कि सहुलियत के अनुसार इलाज करा सकते हैं। 
  
इस समय बिन्देश्वरी मांझी के 32 वर्षीय पुत्र अमर कुमार भारती आॅक्सोथोपिया ऑफ 15 डीसीईएस से पीडि़त हैं। दिल्ली और मुम्बई को छोड़कर नेपाल में जाकर इलाज करने की बात कर रहे हैं। सबसे बड़ा रूपया सामने अड़चन डालना शुरू कर दिया है। एक बच्चा की मां ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की हैं।



---अलोक कुमार---
गया 

कोई टिप्पणी नहीं: