बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 29 अप्रैल को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 29 अप्रैल को


 बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने देश में 29 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी रकीबुद्दीन अहमद ने इसकी घोषणा मंगलवार शाम अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में की। 20 मार्च को राष्ट्रपति जिलुर रहमान का सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो जाने के बाद से यह स्थान रिक्त हो गया था। उनके निधन के बाद से बांग्लादेशी संसद के स्पीकर अब्दुल हामिद कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में काम कर रहे हैं।

हामिद ने 21 अप्रैल को संसद का दूसरा सत्र बुलाया है जिस दौरान सांसद लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इस चुनाव के लिए उम्मीदवार 21 अप्रैल तक नामांकन भर सकेंगे तथा नामांकन से अपना नाम 24 अप्रैल तक वापस लिया जा सकेगा।

बांग्लादेश में संसदीय लोकतंत्र की शुरुआत के बाद से सिर्फ 1991 में ही सांसदों ने राष्ट्रपति का चुनाव किया है जिस दौरान एक से अधिक उम्मीदवार खड़े हुए थे। लेकिन यह चलन बाद में बदल गया और तब से अब तक सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार ही हर बार राष्ट्रपति चुने जाते रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: