टीएल की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने सोमवार को विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनो की समीक्षा की। उक्त साप्ताहिक बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री जी के प्रवास के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनो को जनवाणी कार्यक्रम में अंकित कराना अनिवार्य है उक्त कार्य एनआईसी के माध्यम से सम्पादित किया जायेगा। इसी प्रकार प्राप्त आवेदनो पर की गई कार्यवाहियों का विवरण भी संबंधित विभागों के अधिकारी अंकित करायेंगे। बैठक में बतलाया गया कि समय सीमा के 12 आवेदनो पर कार्यवाही कर निराकरण किया गया है जिसमें आदिम जाति कल्याण के चार, जिला पंचायत के दो और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विदिशा, सामाजिक न्याय विभाग, सर्व शिक्षा, खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के द्वारा क्रमशः एक-एक आवेदन का निराकरण किया गया है। बैठक में पीजी सेल, जनवाणी, टेली समाधान, मानव अधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग से प्राप्त आवेदनों पर भी विचार विमर्श किया गया। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई उक्त बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को सचेत करते हुए उनसे कहा कि वे शासन द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए निर्धारित आचरण संहिता का पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रेस से जीवित संपर्क बनाये रखने की भी सलाह दी। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, विदिशा एसडीएम एवं टीएल के नोडल अधिकारी श्री अविनाश तिवारी समेत समस्त विभागो के जिलाधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री चैहान 15 को ग्यारसपुर आयेंगे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि 15 मई को मुख्यमंत्री जी ग्यारसपुर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास को ध्यानगत् रखते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने विभिन्न विभागो के अधिकारियों को तैयारियों के परिपेक्ष्य में आवश्यक दिशा निर्देेश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि कटे-फटे राशन कार्ड बदलने की कार्यवाही युद्वस्तर पर की जायें। इसी प्रकार की अपेक्षा सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों से व्यक्त की गई राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन के ऐसे हितग्राही जिनकी आयु 60 से 65 वर्ष हो गई है इसी प्रकार वे हितग्राही जिनकी आयु 65 से 80 वर्ष हो गई है उन्हें बढी हुई पेंशन राशि मिले के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन कर कार्यवाही क्रियान्वित करें। कार्यक्रम के दौरान ऐसे निर्माण कार्य जिनकी आधारशिला रखी जानी है अथवा लोकार्पण कराया जाना की विभागवार सूची शीघ्र जिला पंचायत में जमा कराने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
कीटनाशक औषधी विक्रय दुकानों के लायसेंस निलंबित
अमानक कीटनाशक औषधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है किन्तु निरीक्षण के दौरान कीटनाशक औषधी विक्रय दुकानों में अमानक स्तर की कीटनाशक औषधियों का भण्डार पायें जाने पर कीटनाशक निरीक्षक के विश्लेषण उपरांत संबंधितों को कारण बताओं पत्र जारी किया गया किन्तु उनके द्वारा जबाव न देने के फलस्वरूप उनके लायसेंस निलंबित किए गए है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक एवं अनुज्ञापन अधिकारी श्री एस0एम0बालपाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मेसर्स माॅ कर्मादेवी कृषि सेवा केन्द्र ग्यारसपुर और मेसर्स जय अम्बे कृषि सेवा केन्द्र सिरोंज, मेसर्स बंसल ब्रदर्स विदिशा, मेसर्स लाहोटी एग्रो सेल्स विदिशा, मेसर्स अमित ब्रदर्स मील रोड़ गंजबासौदा के पंजीयन क्रमांक तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए है।
संविदा लेखापाल की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
म0प्र0 आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के द्वारा जिला संयोजक कार्यालय में निगम की शाखाओं के लेखों का रिकार्ड अद्यतन करने हेतु सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी, लेखापालों से संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय से कार्यालयीन दिवसों एवं अवधि में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।
आर्थिक सहायता के एक प्रकरण में राशि जारी
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के एक प्रकरण में पात्रतानुसार आर्थिक मदद कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा जारी कर दी गई है। लटेरी तहसील के ग्राम सालरा निवासी श्री उदयवीर सिंह का दांहिना हाथ कृषि कार्यो के दौरान अस्थायी रूप से अपंग हो जाने के कारण मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत पीडित को साढे सात हजार रूपए की आर्थिक सहायता तहसीलदार के पालन प्रतिवेदन पर जारी कर दी गई है।
अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी
सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज की अनुशंसा पर एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनानिधि से पांच लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा जारी कर दी गई है। जारी आदेश में उल्लेख है कि विदिशा विकासखण्ड के ग्राम मिर्जापुर में लोधी समाज की धर्मशाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु पांच लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है निर्माण कार्य के क्रियान्वयन हेतु ऐजेन्सी आरईएस के कार्यपालन यंत्री को बनाया गया है और कार्य पूर्ण करने की समय सीमा जुलाई 2013 नियत की गई है।
बाहरी व्यक्तियों की जानकारी थानों मेें उपलब्ध कराने के आदेश
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आनंद कुमार शर्मा ने जिले की राजस्व सीमा में कोई भी बाहरी व्यक्ति मकान, दुकान किरायें पर लेने और नौकर रखने के कार्य सम्पादित करते है तो समुचित जानकारी निकटवर्ती थाने को उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए है। जारी उक्त आदेश दो माह की अवधि तक प्रभावशील होंगे।
जिपं की सामान्य बैठक दो मई को
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनकर की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक अब दो मई को आयोजित की गई है कि जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने बताया कि पूर्व में यह बैटक 29 अपै्रल को आयोजित होनी थी जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। यह बैठक पूर्वानुसार जिला पंचायत के सभागार कक्ष में पूर्वान्ह 12 बजे से प्रारंभ होगी।
नएच 86 के शहरी मार्ग का भूमिपूजन एक मई को
राष्ट्रीय राज्यमार्ग 86 रोड़ विदिशा शहरी मार्ग का भूमिपूजन संबंधी आयोजन कार्यक्रम एक मई को विदिशा के पीतल मील चैराहा पर प्रातः 9.30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राघवजी और अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि श्री तोरन सिंह दांगी करेंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिशाह, उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र खुराना, विदिशा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष श्री देवराज अरोरा और कृषि उपज मंडी समिति विदिशा के प्रतिनिधि श्री नीरज कुशवाह होंगे।
पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर जी का सम्मान समारोह 5 को
विदिषा। रतनषी षाह स्मृति न्यास के तत्वावधान में नगर की सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक अभिरूचि की संस्थाओं द्वारा 5 मई को सायंकाल 7.30 बजे एस.ए.टी.आई. पोलीटेक्निक सभाकक्ष में पद्मश्री सम्मान से विभूषित प्रदेष के ख्यातिलब्ध पत्रकार, माधवराव सप्रे संग्रहालय एवं षोध संस्थान के संस्थापक श्री विजयदत्त जी श्रीधर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्तमंत्री राघवजी भाई होंगे। अध्यक्षता सांसद चैधरी मुनव्वर सलीम करेंगे। विषेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रतापभानु षर्मा एवं नपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति षाह उपस्थित रहेंगी। न्यास के अध्यक्ष डाॅ. पदम जैन, उपाध्यक्ष गोविंद देवलिया, सचिव संजय पाण्डेय आदि ने गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों व साहित्यकारों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर जी का सम्मान समारोह 5 को
विदिषा। रतनषी षाह स्मृति न्यास के तत्वावधान में नगर की सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक अभिरूचि की संस्थाओं द्वारा 5 मई को सायंकाल 7.30 बजे एस.ए.टी.आई. पोलीटेक्निक सभाकक्ष में पद्मश्री सम्मान से विभूषित प्रदेष के ख्यातिलब्ध पत्रकार, माधवराव सप्रे संग्रहालय एवं षोध संस्थान के संस्थापक श्री विजयदत्त जी श्रीधर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्तमंत्री राघवजी भाई होंगे। अध्यक्षता सांसद चैधरी मुनव्वर सलीम करेंगे। विषेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रतापभानु षर्मा एवं नपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति षाह उपस्थित रहेंगी। न्यास के अध्यक्ष डाॅ. पदम जैन, उपाध्यक्ष गोविंद देवलिया, सचिव संजय पाण्डेय आदि ने गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों व साहित्यकारों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें